BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 12 अक्टूबर को.. <<     रेवली देवली से भादवा माता के दरबार पहुंची 51.. <<     खरगोन में आधी रात बेकाबू कार घर में घुसी,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 35.56 लाख पेंशन.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : प्रेम प्रसंग की बात, होटल में विवाद और फिर.. <<     NEWS : भूत बावजी मंदिर के दानपात्र पर हाथ साफ.. <<     KHABAR : स्विमफ्लाय के खिलाड़ियों ने ग्वालियर में.. <<     कसरावद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक.. <<     NEWS : श्री कालभैरव (श्री काला जी बावजी) देवस्थल.. <<     पिपलियामंडी में श्री मातेश्वरी धाम पर घट.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगोली में.. <<     KHABAR : गोकुलधाम में भक्तिभाव से विराजित हुईं.. <<     KHABAR : शारदीय नवरात्रि पर शिकलीगर समाज ने.. <<     KHABAR : नीमच में माहेश्वरी समाज का 9 दिवसीय गरबा.. <<     KHABAR : नीमच में डेमोक्रेटिक यूथ फाउंडेशन का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 10, 2026, 5:41 pm
BIG NEWS : एक साल तक फरारी, सिर पर 15 हजार का इनाम और पुलिस की लगातार तलाश, आखिरकार लाडनूं से गिरफ्तार हुआ एमडीएमए तस्करी का वांछित आरोपी, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले की मंगलवाड़ थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त रामनिवास खालिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी एमडीएमए ड्रग्स बरामदगी से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में करीब एक साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे लाडनूं से डिटेन करने के बाद पूछताछ कर गिरफ्तार किया।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह के निर्देशन और बड़ीसादड़ी वृत्ताधिकारी हरिश्चंद्र सिंह के सुपरविजन में मंगलवाड़ थानाधिकारी भवानीशंकर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने वर्ष 2025 में निकुंभ थाना क्षेत्र में 204.05 ग्राम अवैध एमडीएमए पाउडर की बरामदगी से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित एवं 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त रामनिवास खालिया पुत्र भंवरलाल, निवासी मौलासर, जिला डीडवाना-कुचामन की तलाश की। पुलिस ने उसे लाडनूं से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर पुलिस अभिरक्षा रिमांड प्राप्त किया जाएगा। अनुसंधान के दौरान मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम- मंगलवाड़ थानाधिकारी भवानीशंकर, एएसआई भैरूलाल जाट तथा कांस्टेबल टंवर सिंह, भावेश और रोशन लाल।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE