BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 12 अक्टूबर को.. <<     रेवली देवली से भादवा माता के दरबार पहुंची 51.. <<     खरगोन में आधी रात बेकाबू कार घर में घुसी,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 35.56 लाख पेंशन.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : प्रेम प्रसंग की बात, होटल में विवाद और फिर.. <<     NEWS : भूत बावजी मंदिर के दानपात्र पर हाथ साफ.. <<     KHABAR : स्विमफ्लाय के खिलाड़ियों ने ग्वालियर में.. <<     कसरावद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक.. <<     NEWS : श्री कालभैरव (श्री काला जी बावजी) देवस्थल.. <<     पिपलियामंडी में श्री मातेश्वरी धाम पर घट.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगोली में.. <<     KHABAR : गोकुलधाम में भक्तिभाव से विराजित हुईं.. <<     KHABAR : शारदीय नवरात्रि पर शिकलीगर समाज ने.. <<     KHABAR : नीमच में माहेश्वरी समाज का 9 दिवसीय गरबा.. <<     KHABAR : नीमच में डेमोक्रेटिक यूथ फाउंडेशन का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2026, 3:25 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले के गरोठ-कोटड़ाबुजुर्ग में रात होते ही बिजली गुल, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी, 2 से 3 घंटे की कटौती के बीच चोरी की घटनाओं से दहशत, आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार?, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर

Share On:-

गरोठ/कोटड़ाबुजुर्ग। गरोठ, कोटड़ाबुजुर्ग सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इन दिनों हर रात करीब 2 से 3 घंटे तक बिजली बंद रखी जा रही है। कभी लोड सेटिंग तो कभी मेंटेनेंस के नाम पर बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती का असर मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रहा है, जबकि शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अपेक्षाकृत नियमित बनी हुई है। मेंटेनेंस के नाम पर बार-बार बिजली बंद होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों ने बिजली विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की है।

बिजली कटौती के बीच चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता-
एक ओर ग्रामीण अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर कोटड़ाबुजुर्ग गांव में चोरी की घटनाओं की खबरों से लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में पूर्व में एक बुजुर्ग पर हमला कर उसे घायल करने की घटना सामने आई थी। इसके अलावा जाफर मंसूरी के घर से बाइक चोरी होने की घटना भी बताई जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोर गांव और आसपास के क्षेत्रों में वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से रात के समय सुरक्षा को लेकर भी लोगों की चिंता बढ़ गई है।

करीब दस गांवों के प्रभावित होने का दावा-
ग्रामीणों के अनुसार, बिजली कटौती की समस्या से क्षेत्र के करीब दस गांव प्रभावित हो रहे हैं। बिजली आपूर्ति में बाधा और चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीण दोहरी परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बिजली विभाग से अघोषित कटौती पर रोक लगाने तथा पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

अब देखना होगा कि संबंधित विभाग ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए बिजली आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कब तक ठोस कदम उठाते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE