BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2022, 11:45 am
NEWS : प्रदेश कांग्रेस सरकार की विदाई के लिए जनता तैयार- राजेंद्र गहलोत, राज्यसभा सांसद अल्प प्रवास के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिले, गुजरात और राजस्थान में भाजपा का परचम लहराएगा, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर

Share On:-

सिरोही। वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत गुजरात के बनासकांठा जिले मे बतौर चुनाव प्रभारी के रूप में सघन दौरे के बाद जोधपुर जाने के दरम्यान सिरोही के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और हालचाल जाने। गहलोत ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है राज्य की सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो अपने किए वादे पूरे करने में नाकाम रही है।

सोमवार देर शाम सर्किट हाउस सिरोही में भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं समेत जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, ताराराम माली आदि ने देवनगरी आगमन पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत का साफा, दुपट्टा व पुष्पमाला आदि पहनाकर स्वागत सत्कार किया। सांसद के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं ने केक काटवाकर उनका मुंह मीठा कराया। शिष्टाचार भेंट के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। राज्यसभा सांसद ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित की समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करने का आव्हान किया। 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि अंतर कलह से घिरी कांग्रेस सरकार के पास प्रदेश में कोई उपलब्धि नहीं है विकास के झूठे सपने दिखाकर सत्ता पर पहुंची गहलोत सरकार के शासन में आज लचर कानून व्यवस्था के कारण अपराध का ग्राफ बढ़ा है और कानून की धज्जियां उड़ रही है चारों और अराजकता और भ्रष्टाचार से आमजन त्रस्त है। उन्होंने कहा कि आमजन समेत प्रदेश का हर वर्ग अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है इस सरकार पर किसानों की अनदेखी करने के आरोपों के साथ कहा कि रीट परीक्षा धांधली से नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। विकास में फिसड्डी रहने के चलते जनता अब कांग्रेस सरकार की प्रदेश से विदाई करने को तैयार है।

गुजरात के बाद राजस्थान में भी भाजपा का परचम लहराएगा-

भाजपा के वरिष्ठ नेता अपने अनुभव और राजनीतिक कौशल से पार्टी की रणनीति अनुसार पार्टी को बढ़त दिलाने के साथ-साथ अपने दल के उम्मीदवारों की जीत की राह आसान बनाने में जुटे हुए हैं इसी संदर्भ में पड़ोसी राज्य गुजरात के बनासकांठा जिले के प्रभारी के रूप में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत पिछले कई दिनों से वहां की 9 विधानसभा सीटों के बूथ कार्यकर्ताओं, पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र, मंडल स्तर तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क, संवाद के जरिए लगातार बैठकों मे भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुजरात की जीत के बाद आगामी चुनाव में राजस्थान में भाजपा का जीत का परचम लहराएगा।

इनकी रही उपस्थिति और किया स्वागत-

जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सहित राज्यसभा सांसद के आगमन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, नगर महामंत्री जब्बरसिंह चौहान, पार्षद गोविंद माली, भाजयुमो नगर अध्यक्ष रीक्षितसिंह, भाजयुमो नेता दीपेंद्रसिंह पीथापुरा, शैतान सेन, प्रवीण राजपुरोहित, सुनील गुप्ता, पार्षद महावीर माली बालोतरा, भंवरलाल माली, गोविंद सैनी, प्रवीणसिंह, धनराज माली आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE