BREAKING NEWS
खरगोन में 25 साल पुराने फुटकर दुकानदारों पर.. <<     KHABAR : 21वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, नीट.. <<     KHABAR : स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग से किसानों की.. <<     कालापीपल के खोकराकलाँ में सरस्वती शिशु.. <<     KHABAR : दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में गुना.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्रि में जयकारों से गूंजा मां.. <<     खरगोन में छात्रों का हल्लाबोल, शिक्षा.. <<     उज्जैन में महंगाई की मार, शक्कर के दामों में.. <<     BIG NEWS : जावद के गोरखनाथ आश्रम मामले ने पकड़ा तूल,.. <<     KHABAR : ग्वालियर गुड़ा-गुड़ी रिटेनिंग वॉल हादसा,.. <<     KHABAR : धानुका फैक्ट्री में 200 कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : जबलपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव रद्द,.. <<     KHABAR : कुंभलगढ़ की ऐतिहासिक धरा पर लॉयंस क्लब.. <<     BIG NEWS : 10 साल से फैला रखा था नशे का नेटवर्क,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     झाबुआ को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, बामनिया PHC.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2022, 6:48 pm
NEWS : वेदांता टैलेंट हंट की शुरूआत आज से, 25 नवंबर होगी अंतिम तिथि, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, और अजमेर की संगीत प्रतिभाएं करेगी शिरकत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। देश के सबसे बड़े वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल के छठे संस्करण में स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर और अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्धेश्य से वेदांता टैलेंट हंट की शुरूआत आज से शुरू हुई जिसमें प्रतिभागी बनने की अंतिम तिथि 25 नवंबर होगी। विजेता को हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से आयोजित वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में प्रस्तुती का मौका मिलेगा।
वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन लगातार हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य प्रायोजन से किया जा रहा है। फेस्टिवल के छठे संस्करण में वेदांता टैलेंट हंट का आयोजन युवा संगीतकारों को फेस्टिवल के अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाने का एक प्रयास है। टैलेंट हंट के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को तलाशने के लिए राजस्थान के 5 जिलों उदयपुर, राजसमंद, अजमेर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा के प्रतिभागी आनलाइन आवेदन कर सकेगें। टैलेंट हंट में गीत और वाद्ययंत्र में पारंगत 12 से 30 वर्ष की आयु की प्रतिभाएं वीडियो टेप के माध्यम से ऑडिशन में शामिल हो सकते है जिनका मूल्यांकन जूरी द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक जिले से एक विजेता का चयन किया जाएगा।
छठे संस्करण की थीम राजस्थान के भूले हुए संगीत वाद्ययंत्रों और परंपराओं का संरक्षण और प्रचार है, वेदांता वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल लुप्त हुए संगीत वाद्ययंत्रों और उनके कलाकारों को प्रोत्साहित व उन्हें मंच प्रदान कर पुनर्जीवित करने पर केंद्रित है। इस वर्ष भारत के पेपोन, कामाक्षी खन्ना, पुर्तगाल के फाडो गायक कटिया गुएरेरियो, सेंजा, कोलंबिया, चिली, पनामा, पराग्वे अबाकोराओ, जैसे कलाकार वेदांता वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में अपनी प्रस्तुती देंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE