BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक.. <<     कसरावद में समर कैंप 'आरोह 2026' का हुआ समापन,127.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2022, 11:35 am
REPORT : नीमच से भारत जोड़ो यात्रा 18 नवंबर को उज्जैन के लिए प्रस्थान करेगी, 17 को नीमच में होगा जावद-मनासा यात्रा का संगम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। देश में नफरत ओर घृणा के भाव को समाप्त करने, रोजगार के अवसर प्रदान करने व राजनीति में आई विकृतियों को दुर करने के उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में जन जागरण भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसको लेकर नीमच में भी भारत जोड़ो उपयात्रा का आयोजन किया जाना है।  
उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक ली गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि नीमच जिले के तीनों विधानसभा जावद मनासा एवं नीमच में भी 17 एवं 18 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 
कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत कांठेड़ एवं भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक तरुण बाहेती ने  जानकारी देते हुए बताया कि भारत जोड़ो यात्रा पूरे जिले में अलग अलग ब्लाकों में निकाली जा रही है। प्रदेश के निर्देशानुसार नीमच जिले से उज्जैन उपयात्रा निकाली जाना प्रस्तावित है। यह यात्रा नीमच से 18 नवंबर को प्रातः 11 बजे उज्जैन के लिए निकलेगी जो रात्रि विश्राम हरर्कियाखाल, चल्दू के बीच रात्रि विश्राम करेगी। 

19 नवंबर को यह यात्रा दोपहर में मल्हारगढ़ में मंदसौर जिले की जिला कांग्रेस कमेटी को सौपी जाएगी जो आगे उज्जैन तक लगातार चलेगी। इससे पूर्व 17 नवंबर को जावद एवं मनासा से यात्रा नीमच के लिए निकलेगी जो रात्रि विश्राम नीमच में करेगी। यात्रा में भोजन,आवास व्यवस्था,चिकित्सा की व्यवस्था लगातार रहेगी। जिसकी अलग अलग जवाबदारी दी गयी है।

कांठेड़ ने बताया कि नीमच से भारत जोड़ो यात्रा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ निकलेगी। कांठेड़ ने सभी कार्यकर्ताओ से कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में सहभागिता की जाए । जिले की उपयात्राएं नीमच के गांधी भवन में एकत्रित होगी। जहां से शहर के प्रमुख मार्गाे से यह यात्रा निकलकर मंदसौर की ओर रवाना होगी। इसके लिए पंजीयन भी किए जा रहे हैं जो यात्री उज्जैन तक यात्रा में जाना चाहते हैं उनके पंजीयन अलग किए जा रहे हैं। और जो यात्री केवल यात्रा में सहभागिता कर रहे हैं वह यात्रा के साथ मंदसौर जिले की बॉर्डर तक सम्मिलित रहेंगे। उसके पश्चात मंदसौर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारी उक्त यात्रा को अगले जिले तक पहुंचाएंगे।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजित कांठेड़, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, जिला समन्वयक तरुण बाहेती, पूर्व मंडी अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर, विधानसभा प्रत्याशीद्वय सत्यनारायण पाटीदार, राजकुमार अहीर, कार्यकारी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल, बाबू सलीम, मधु बंसल, अनिल चौरसिया, महिला जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, मुकेश कालरा, ओम शर्मा,भगत वर्मा,कैलाश अहीर, महेश विरवाल,राकेश अहीर, भारत अहीर, मोनू लोक्स, साबिर मसूदी, इकबाल कुरैशी, मनोहर अम्ब, सुरेश शर्मा, बालकिशन धाकड़, मुजीब खान, पंकज तिवारी, रामप्रसाद कसेरा, गोपाल विजयवर्गीय, मनोरमा मुंदड़ा, ईश्वर मुजावदिया, मेहबूब मेव, मनोहर जाट, नरेंद्र सिंह राणावत एवं अन्य नेतागण कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE