BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2022, 8:04 pm
KHABAR : विदेशों से पाम ऑइल का आयात कर भारी मुनाफा कमाया जा रहा है, साथ  सरकार ने टेक्स में छूट भी प्रदान की हैं- गुर्जर, कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर    

Share On:-

मनासा। नाकोड़ा रेस्टारेंट मनासा पर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता उमरावसिंह गुर्जर ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर काफी गंभीर आरोप लगाते कहा कि देश को अम्बामी, अडानी चला रहे है। विदेशो से पाम ऑइल का आयात कर भारी मुनाफा कमाया जा रहा है। सरकार ने टेक्स की छूट भी प्रदान की है। मिलावट का बोल बाला है, भृष्टाचार चरम पर है। खाद की कालाबाजारी व मिलावटी सामानों पे सरकार की कोई पकड़ नही है। 

गुर्जर ने प्रदेश की शिवराज सरकार व स्थानीय विधायक के खिलाफ आक्रोशित होते हुए कहा कि दोनो झूठी वाहवाही लूटने में लगे हुए है। किसानों और व्यापारियों की कोई चिंता नही है। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईन्दरमल पामेचा ने कहा कि विधानसभा का उम्मीदवार इस बार थोपा हुआ बिल्कुल नही चलेगा। संगठन सर्वे करवाए व कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेकर ही उम्मीदवार घोषित करे। 

पामेचा ने पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा का नाम लिए बगैर कहा कि वर्तमान विधायक के खिलाफ किसी तरह का विरोध क्यों नही करते है, आज तक कोई आंदोलन नही किया।दीपक गेहलोद ने कहा कि यह दीपावली मिलन समारोह नही है यह तो एक बहाना है ये तो कार्यकर्ताओ का मिलन समारोह है। अगली बार किसी बाहरी उम्मीदवार स्वीकार नही होगा। स्थानीय को मौका मिलना चाहिए। प्रदेश महामंत्री मंगेश संघई, किसान नेता सुरेश धनगर, कैलाश राठौड़ सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE