डीकेन। नगर डीकेन के वार्ड क्रमांक एक ब्रह्मपुरी में श्री देवनारायण मंदिर प्रांगण पर श्रीमद भागवत कथा 10 दिसंबर 2022 से 16 दिसंबर 2022 तक आयोजित है। भागवत कथा का अमृतपान अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता देवकन्या सू श्री सुगना बाईसा के मुखारविंद से मधुर संगीत के साथ होगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए देवनारायण मंदिर समिति के प्रमुख सदस्य केशुराम गुर्जर ने बताया कि कथा की शुरुआत विशाल जल यात्रा के साथ होगा। साथ ही कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। कथा स्थल श्री देवनारायण मंदिर प्रांगण ब्रह्मपुरी वार्ड नंबर एक डिकैन।
जल यात्रा 10 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 श्री चावडा के बाग हनुमान मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पून: कथा स्थल पर आकर प्रवचन पांडाल पर कथा का श्रीगणेश होगा। गुर्जर ने समस्त धर्म प्रेमी सज्जनों एवं माताओं बहनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कथा का लाभ लेकर अपने जीवन को धन्य करें।