झाबुआ। जिले के पेटलावद तहसील के अंतर्गत ग्राम बामनिया के महाशय धर्मपाल (एमडीएच) दयानंद आर्य विद्या निकेतन की पूर्व छात्रा कुमारी टिया संदीप चोपड़ा का चयन एमबीबीएस डिग्री के लिए हुआ है। छात्रा ने विद्यालय में कक्षा 7 वी में प्रवेश लेकर कक्षा 12 वीं विज्ञान संकाय लेकर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में छात्रा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से मध्यप्रदेश स्टेट काउंसलिंग में अपनी योग्यता के आधार पर एमबीबीएस के लिए इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में सीट प्राप्त कर ली।
विद्यालय प्राचार्य प्रवीण अत्रे ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि टिया होनहार छात्रा है तथा बालिका के लक्ष्य प्राप्ति से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। बालिका के इस सफलता पर डायरेक्टर आफ स्कूल्स अनुराधा बिसारिया एवं एडमिन मधु परिहार ने भी हर्ष जताया।
विद्यालय अध्यक्ष सुषमा शर्मा, उपप्रधान विनय आर्य, महामंत्री जोगिंदर खट्टर, नीरज आर्य, बिपिन भल्ला, प्रीति पाराशर, विश्वास सोनी, आचार्य दयासागर जीववर्धन शास्त्री, गोवर्धन सिंह राठौर , संजय मखोड़ एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा स्टॉफ ने छात्रा को शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।