BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2022, 3:33 pm
KHABAR : किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य दिया जाए- चौधरी, भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संपन्न, आगामी गर्जना रैली को लेकर हुई चर्चा, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। भारतीय किसान संघ जिला नीमच ने जिला कार्यालय से जारी प्रेस नोट में बताया कि भारतीय किसान संघ जिला की जिला बैठक 8 दिसंबर 2022 को ग्राम भोलियावास में गायत्री शक्तिपीठ पर, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं नीमच जिला प्रभारी रघुनंदन पाटीदार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

जिसमें सर्वप्रथम भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं अतिथियों का स्वागत तिलक श्रीफल से किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेशचंद धाकड़ ने स्वागत उद्बोधन दिया। जिला प्रभारी रघुनंदन पाटीदार ने 22 नवंबर 2022 को भोपाल में हुए ग्राम सभा से विधानसभा आंदोलन को लेकर समीक्षा की।

क्षत्रिय संगठन मंत्री महेश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय किसान संघ कोई भी आंदोलन करने से पहले किसान हित के साथ राष्ट्रहित को भी ध्यान में रखता है गत दिनों भोपाल में जो आंदोलन हुआ उसमें किसानों द्वारा जो अनुशासित आंदोलन किया गया उसकी तारीफ की। साथ ही कहा कि किसान आंदोलन से सभी कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मिलती है और आंदोलन के द्वारा जो हमें अवसर मिलता है वह प्रेरणादाई होना चाहिए, अनुकरणीय होना चाहिए। आगामी 19 दिसंबर 2022 को दिल्ली में रामलीला मैदान पर गर्जना रैली का आयोजन किया गया है जिसमें किसानों को अपनी उपज का लाभकारी मूल्य मिले, कृषि आदानो पर जीएसटी समाप्त हो, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी की जाए, आयात निर्यात नीति को न्याय संगत बनाया जाए। ऐसे कई विषयों पर आंदोलन के माध्यम से भारतीय किसान संघ अपनी बात केंद्र सरकार तक पहुंचाएगा। 

चौधरी ने कहा कि हम उत्पादक हैं उपभोक्ता नहीं, हम देश का भंडार भरते हैं, दिन रात मेहनत करते हैं और यदि ऐसे में सरकार द्वारा किसानों को अपनी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिलता है तो वह ठीक नहीं है। इसलिए भारतीय किसान संघ को अपनी बात को बुलंद करने के लिए आंदोलन करने पड़ते हैं। नीमच जिले से भी 19 दिसंबर के आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में किसान बंधु दिल्ली पहुंचे ऐसी बात कही है। 

बैठक के आखिर में जिला कोषाध्यक्ष निलेश पाटीदार द्वारा भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष मानसिंह राणा, जिन का स्वर्गवास एक रोड एक्सीडेंट में हो गया है उनके जीवन पर एवं भारतीय किसान संघ को दिए गए योगदान पर संक्षिप्त जानकारी सांझा की एवं 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। 

बैठक में उपस्थिति संभागीय उपाध्यक्ष राधेश्याम धनगर, जिला संरक्षक मांगीलाल पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष जमुना लाल पाटीदार, पप्पू लाल गुर्जर, हरि विलास पाटीदार, जिला कोषाध्यक्ष निलेश पाटीदार, जिला जैविक प्रमुख रामगोपाल धाकड़, जिला सहमंत्री जगदीश कुमावत, जिला कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर नागदा, राधेश्याम धाकड़, तहसील मंत्री कैलाश पाटीदार, बालूराम नागदा, जीरन तहसील अध्यक्ष दशरथ  पाटीदार, देवीलाल धाकड़, श्री लाल धाकड़, मदनलाल सुथार आदि उपस्थित थे।
 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE