BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2022, 7:41 pm
BIG NEWS : शादी समारोह और स्कूटी सवार, जैसे ही निकले सांवलिया जी से तो रास्ते में पेड़ से टकराया वाहन, फिर मौके पर मच गई चीख पुकार, सूचना मिलते ही दौड़ी एम्बुलेंस, दुर्घटना में बुझ गए घर के चिराग, पढ़े खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्रीसांवलिया जी से रदई खेड़ा शादी में जा रहे स्कूटी सवार एक युवक और दो बच्चे एक पेड़ से टकरा गए। इस हादसे में एक युवक और एक नाबालिग बालक की मौत हो गई। वहीं, एक नाबालिग गंभीर घायल है, जिसे जिला हॉस्पिटल एडमिट करवाया गया। युवक स्कूटी कंट्रोल नहीं कर पाया और एक्सीडेंट हो गया। मरने वाला युवक गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला है जिसका अंतिम संस्कार चित्तौड़गढ़ में ही किया जाएगा जबकि बाकी दोनों बच्चे रदई खेड़ा के ही रहने वाले हैं। मामला मंडफिया थाना क्षेत्र का है।

मंडफिया थाने के हेड कांस्टेबल बृजलाल ने बताया कि गुरुवार को एक स्कूटी से तीन जने जा रहे थे। स्कूटी पर अहमदाबाद, गुजरात निवासी दिनेश शर्मा (24), जैनेंद्र उर्फ जानू (15) और राकेश (10) थे। तीनों रदई खेड़ा में एक शादी में आए हुए थे। दिनेश दूल्हे का दोस्त था जबकि नाबालिग दूल्हे के रिश्तेदार थे। किसी काम करने के लिए वह गुरुवार दोपहर को सांवरिया जी आए और शादी में लौट रहे थे। दिनेश स्कूटी चला रहा था। अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरा गई।

इस एक्सीडेंट में 10 साल के राकेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसका सांवरिया जी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि दिनेश शर्मा और जैनेंद्र को यहां जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया। शुक्रवार सुबह दिनेश शर्मा की भी मौत हो गई। दिनेश शर्मा रदई खेड़ा में अपने अंकल के साथ शादी अटेंड करने आया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर दिनेश शर्मा का शव उसके अंकल को सौंप दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE