BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2022, 12:36 pm
BIG NEWS : शहर की नियाज होटल और ट्रेलर, जैसे ही निकला वाहन पोकलेन मशीन को लोड कर तो अचानक हुआ ये बड़ा हादसा, दुर्घटना होते ही मच गई चीख पुकार, सूचना मिलते ही दौड़े सरकारी वाहन, पढ़े खबर  

Share On:-

रावतभाटा। रावतभाटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम को नियाज होटल के सामने एक अनियंत्रित ट्रेलर ने करीब एक दर्जन से ज्यादा दुपहिया, चौपहिया वाहनों को चपेट में ले लिया। हादसे में गौरव यादव नाम के एक युवक की मौत हो गई। जबकि 6-8 गंभीर घायलों को कोटा रैफर किया गया। इनमें एक महिला और एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ट्रेलर पोकलेन मशीन लोड कर नीचे बाजार की ढलान उतर रहा था। इस दौरान ट्रेलर के केबिन और लोडिंग पार्ट को जोड़ने वाली क्लिप टूट गई। जिससे ट्रेलर का लोडिंग पार्ट और उसमें रखी पोकलेन मशीन ने एक कार, वैन सहित 4 से 5 मोटरसाइकिलों को चपेट में लेती हुई पलट गई।

हादसे में नियाज होटल के आसपास खड़े वाहन सहित गौवंश और कुत्ते भी चपेट में आ गए। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रेलर का केबिन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। जिसे कोटा बैरियर पर लोगों ने को पकड़ कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना के बाद मौके पर घायलों की चीख पुकार सुन आसपास खड़े लोग घायलों को बचाने दौड़ पड़े और 108 कई सहायता से उन्हें रावतभाटा उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर पालिका अध्यक्ष दीपिका तिल्लानी, पूर्व पालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र तिल्लानी सहित कई जनप्रतिनिधी अस्पताल पहुंच गए और घायलों की सुध ली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE