BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2022, 5:49 pm
KHABAR : ईदगाह कब्रिस्तान में साफ सफाई होना हुई शुरू, आगे बड़ कर आए समाजजन, लोगो ने सहयोग राशि देना की शुरू, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद। अठाना दरवाजा स्थित ईदगाह कब्रिस्तान की सफाई को लेकर आम मुस्लिम समाज द्वारा विगत 2 दिसंबर शुक्रवार को शाम 4 बजे एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सभी समाजजनों से ईदगाह कब्रिस्तान की साफ-सफाई को लेकर राय मशवरा किया गया। उसके बाद से ही जिम्मेदारों ने साफ सफाई वाले मजदूरों से मुलाकात की और एक सप्ताह बाद ईदगाह कब्रिस्तान में साफ सफाई का कार्य शुरू किया। 

वही जिम्मेदारों ने बताया कि ईदगाह कब्रिस्तान में कंटीली झाड़ियां, घास और खरपतवार को काट कर साफ सफाई किया जाना है एवं खाली पड़े स्थानों को चिन्हित कर मुस्लिम समाजजनों को उस जगह के बारे में अवगत करवाना है, सर्वप्रथम साफ सफाई को प्रमुखता से किया जा रहा है। आज मजदूरों ने सुबह से ही अपना कार्य प्रारंभ किया उन्हीं के साथ समाज के युवाओं ने भी अपना समय साफ सफाई को लेकर दिया। यह अभियान आज शुरू हुआ है जो प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक चलेगा। 

जिम्मेदारों ने आगे बताया कि सफाई का कार्य समाज के द्वारा दिए गए रूपयो से किया जा रहा हैं जो भी समाजजन अपनी ओर से राशि देना चाहता है वे जुबेर मुल्तानी को दे कर अपना योगदान दे सकता है। राशि के सहयोग के बाद समाज के युवाओं को भी ईदगाह कब्रिस्तान में आकर अपना योगदान देना होगा सभी के योगदान से कब्रिस्तान को खूबसूरत बनाया जाएगा। जैसे-जैसे ईदगाह में साफ सफाई एवं अन्य कार्य होते रहेंगे उसी के दौरान जिम्मेदारों को कमेटी में जोड़कर एक अच्छी कमेटी का निर्माण किया जाएगा, ताकि ईदगाह कब्रिस्तान को दुरुस्त व डेवलपमेंट किया जा सके। यहां पर कार्य सभी आम मुस्लिम समाजजनों की सहमति से ही होंगे, क्योंकि इंसानों का आखरी मंजिल कब्रिस्तान ही है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE