BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2022, 6:34 pm
KHABAR : मानव अधिकार दिवस के अवसर पर शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन, विद्यार्थियों को मिला वरिष्ठों का मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय देवास में आज शनिवार को अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभात कुमार मिश्रा की अध्यक्षता तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निहारिका सिंह के विशेष आतिथ्य में एक दिवसीय मानव अधिकार एवं मध्यस्थता विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभात कुमार मिश्रा ने छात्रों को उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त न्यायिक संरचना को संक्षेप में समझाया। उन्होंने यातायात, साईबर, पॉक्सोएक्ट, मोटर एक्ट एवं आय.पी.सी. की विशेष एक्ट्स, की जानकारी दी।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभात कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक नागरिक को अपने देश एवं समाज को निखारते हुए अपना भविष्य संवार सकता है,  विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से कानून एवं उसकी संरचना को समझाया एवं भारत के संविधान को पढ़ने की समझाइश दी। उन्होने कहा कि  जहां अधिकार है वहां हमारे कर्तव्य भी है, अगर कर्तव्य का पालन किया जावे, जो मानव अधिकार सभी के लिए समान रूप लागू हो जायेगें।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निहारिका सिंह ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे मध्यस्थता कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने इस संबध में कहा कि  पक्षकार सौहार्दपूर्ण माहौल में मध्यस्था से शीघ्र सुलभ एवं सस्ता न्याय प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त मानव अधिकार आयोग की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। साथ ही यह भी बताया कि समाज के हर तबके का नागरिक विधिक सहायता हेतु अधिकारों का उपयोग कर सकता है, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्वतः संज्ञान लेकर विभिन्न समस्याओं को निराकृत किया है।
उक्त कार्यक्रम के आयोजन विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा संस्था के संयुक्त तत्वाधान मेे किया गया साथ ही उक्त कार्यक्रम में जन साहस संस्था, एवं चाईल्ड लाईन विभाग, जनसंपर्क विभाग की भी भूमिका रही। संस्थान में उक्त कार्यक्रम के लिए 6 विद्यालयों के छात्र/छात्राओं एवं अध्यापक भी उपस्थित रहें।
संस्था में नशा मुक्ति अभियान के तहत की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का पुरूस्कार वितरण भी उक्त कार्यक्रम के दौरान किया गया।
अतिथियों को स्वागत संस्था प्राचार्य, डॉ. सोनल भाटी ने किया। कार्यक्रम का संचालन वैशाली साहू ने किया तथा आभार शिवांगी मित्तल ने व्यक्त किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE