BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2022, 10:59 am
BIG NEWS : 12 दिसंबर को होगा अन्नपूर्णा शक्ति पीठ की धरा पर अखंड सनातन धर्म महाकुंभ एवं विशाल संत सम्मेलन, अनैक संत एवं राष्ट्रीय नेता भी आएंगे, पढ़े खबर  

Share On:-

जावरा। 12 दिसंबर सोमवार को दोपहर 12 से 4 तक मालवा की धरा रतलाम जिला स्थित कालूखेड़ा थाना अंतर्गत सेमलिया स्थित अन्नपूर्णा शक्तिपीठ पर अखंड सनातन धर्म महाकुंभ एवं विशाल संत सम्मेलन, विशाल भंडारा, रुद्राक्ष एवं यज्ञ भभूति वितरण कार्यक्रम होगा। 

आयोजन प्रभारी संतोष मेडतवाल एडवोकेट ने बताया कि प्रसिद्ध चमत्कारिक अन्नपूर्णा शक्तिपीठ सेमलिया कालूखेड़ा में गत एक वर्ष से विश्व शांति के प्रकल्प को लेकर जारी अखंड कामाख्या रूद्र महाचंडी यज्ञ स्वामी महामंडलेश्वर मधुसुधा नंद जी महाराज द्वारा किया जा रहा है जिसमें बाबा कृष्णानंद परमहंस कालिदास महाराज सापला रोहतक (हरियाणा), श्री श्री 108 तपोनिष्ट अग्निहोत्री श्री महंत संपूर्णानंदजी ब्रह्मचारी, महामंडलेश्वर स्वामी श्री आशुतोष आशुतोषनंदजी गिरी महाराज वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के अलावा अन्य आध्यात्मिक विभूतियों साधु संतों का आगमन होगा। 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंदसौर जावरा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता, जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय, पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के के सिंह कालूखेड़ा एवं महर्षि पतंजलि सस्था भोपाल के भरत दास बैरागी कार्यक्रम के अतिथि होंगे। 
मेडतवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में नीमच, मंदसौर, रतलाम एवं उज्जैन जिले से लगभग 35 हजार धर्मालुजनों का समागम होना संभावित है। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE