BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2022, 2:58 pm
BIG NEWS : काली अंधेरी रात और घर के एक कमरे में अकेली युवती, जब अचानक गुल हुई बत्ती तो जलाई चिमनी, तभी हुआ कुछ ऐसा की पसर गया परिवार में मातम, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। बिजली गुल होने पर आगरोद में शनिवार रात को युवती जलती हुई चिमनी में कैरोसिन डालने गई, उसी बीच कैरोसिन उस पर गिर गया और आग से झुलस गई। आग से झुलसने उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस दौरान मृतिका की माँ, बड़ी बहन घर में सो रही थी और युवती आंगन में थी। पिता व भाई रात को खाना खाकर खेत पर गए थे। रविवार सुबह जब खेत से घर लौटे तो उन्हें इस बात की सूचना लगी। 

परिजनों ने बताया कि युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। उसने हाईस्कूल तक पढ़ाई की थी। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी और मृतिका को जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए लाए। जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले को लेकर कोतवाली थाना पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार प्रीती उर्फ धनकुंवर पिता रघुवीर सिंह चावड़ा उम्र 18 वर्ष निवासी आगरोद शनिवार रात को बिजली गुल होने पर जलती हुई चिमनी में कैरोसिन डाल रही थी। उसी दौरान कैरोसिन उस पर भी गिर गया और आग में झुलस गई। आग से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

बताया गया है कि रात करीब 9 बजे पिता रघुवीर सिंह, भाई शिवपाल सिंह दोनों खाना खाकर खेत पर सिंचाई करने गए थे। माँ व बड़ी बहन घर में सो रही थी। उसी दौरान यह हादसा हो गया। रविवार सुबह जब पिता व पुत्र खेत से लौटे तो उन्हें इस हादसे की खबर मिली। 

ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी जिसके बाद शव को जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले को लेकर कोतवाली थाना पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर प्रकरण को विजयागंज मंडी थाने पर भेजा है। 

घटना के संबंध में मृतिका की भुआ के लडक़े बालमोहन सिंह राठौर ने बताया कि प्रीती, उसकी माँ, बहन मानसिक रूप से विक्षिप्त है। माँ को लकवे की बिमारी है जिसके कारण वह चल नहीं पाती है। मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण युवती पिछले 7-8 दिनों से माता-पिता, बड़ी बहन को मार रही थी। इसके साथ ही घर छोडऩे की बात करती थी। रात को पिता और भाई खाना खाकर खेत पर सिंचाई करने गए तो इसी बीच घर के आंगन में जलती हुई चिमनी में कैरोसिन डाल रही थी और यह हादसा हो गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE