BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2022, 4:00 pm
KHABAR : संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था ने चलाया ग्रीन बेल्ट पार्ट टू में सफाई अभियान, 04 ट्रॉली से अधिक गन्दा कचरा किया एकत्रित, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर   

Share On:-

नीमच । पर्यावरण मित्रों ने 2 घंटे श्रमदान कर गाजर घास, कंटीली झाड़ियों की साफ सफाई कर 4 ट्राली से अधिक गंदा कचरा एकत्रित किया। 

नीमच शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में प्रथम पायदान पर लाने एवं शहरवासियों को शुद्ध वायु आक्सिजन प्राप्त हो इस उद्देश्य को लेकर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच के सदस्य निरन्तर अभियान चला कर शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदुषण मुक्त बनाने में जुटे हुए संस्था सदस्यों द्वारा रविवार दिनांक 11 दिसम्बर 2022 को जवाहर नगर स्थित हिरो होंडा शो रूम के सामने वाले ग्रीन बेल्ट पार्ट टू में प्रातः 8 से 10 बजे तक श्रमदान अभियान चला कर परिसर से 4 ट्राली से अधिक गाजर घास कंटीली झाड़ियों, गंदा कचरा, प्लास्टिक, पॉलीथिन थेलिया, फटे पुराने कपड़े, आदि एकत्रित किए गए। 

संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव डॉ राकेश वर्मा ने बताया कि शहरवासियो को शुद्ध वायु आक्सिजन प्राप्त हो, प्रदुषित वातावरण से निजात पाने के लिए हम सभी को मिलकर शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदुषण मुक्त बनाने में सहयोग करना चाहिए। शहरवासियों का दायित्व है कि अपने घर के आसपास की साफ सफाई रखें। घर से निकलने वाला गंदा कचरा नालियों एवं सड़क पर न डालते हुए नगरपालिका की कचरा गाड़ी में ही कचरा डाले। अपने आसपास के बाग बगीचों में गंदा कचरा न डालें। 

बागड़ी ने बताया कि अधिकांश लोग पॉलीथिन थेलियो में गंदा कचरा भरकर बाग बगीचों एवं ग्रीन बेल्ट परिसर में फेंक देते हैं, जिससे वातावरण प्रदुषित होता है।  शहर को प्रथम पायदान पर लाने हेतु नगरपालिका का सहयोग करें, शुद्ध वायु आक्सिजन प्राप्त हो इस हेतु अपने घर के आसपास एक पौधा फलदार छायादार रोपित कर पेड़ बनाने का संकल्प लें। पर्यावरण संरक्षण हम सभी के लिए अति आवश्यक है। वृक्ष के बिना जीवन संभव नहीं है। संस्था के सभी सदस्यगण नि:स्वार्थ भाव से समयदान एवं श्रमदान कर शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदुषण मुक्त बनाने में जुटे हैं। शहरवासियों से भी अनुरोध है कि शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में सहयोग करें। 

श्रमदान अभियान में संस्था सरक्षक नवीन अग्रवाल, रमेश मोरे, दुलीचंद कनेरिया, जगदीश शर्मा, किशोर बागड़ी, डॉ राकेश वर्मा, शिवनारायण चोधरी, हरीश उपाध्याय, कमल बंटी सोनी आदि ने 2 घंटे से अधिक समय तक श्रमदान कर ग्रीन बेल्ट परिसर की साफ-सफाई में सहभागिता निभाई।  
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE