BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2022, 11:51 am
KHABAR : जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में किया नीमच का नाम रोशन, खिलाड़ियों ने जीते 7 मेडल, शहर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। खेलों में प्रतियोगिताएं तो बहुत सुनी होगी। हर खेल में प्रतियोगिता होती है और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाता है। खेल में भागीदारी लेने वाले अनेक ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देकर अपने शहर, गांव, देश का नाम रोशन करते हैं। हर खेल में कठिन परिश्रम के साथ पूरे शरीर को स्वस्थ रखना होता है। वही नीमच में एक खेल ऐसा भी है जिसमें शरीर को रबड़ की तरह अलग-अलग मुद्रा मोड़ कर और अंदरूनी ताकत से खेला जाता है। इस खेल में सिर से लेकर पैर तक के सभी शारीरिक अंग को कार्य में लिया जाता है। इस खेल में कठिन परिश्रम के बाद खिलाड़ी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार व मेडल जीतता है। इस खेल का नाम जिम्नास्टिक हैं।

खेल में प्रतियोगिताएं तो कई सारी होती है और विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत भी होते हैं। वही नीमच के पास स्थित भोलियावास गांव में मित्तई एक्रोमेनिएक्स जिम्नास्टिक सेंटर के छोटे-छोटे बच्चो द्वारा स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देकर मेडल जीते। उज्जैन में जिम्नास्टिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नीमच के 5 बालिकाओं व 1 बालक का चयन हुआ था। 

जिम्नास्टिक के गुरु राजकुमार सिन्हा (जिम्नास्टिक कोच) द्वारा बताया गया कि उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नीमच के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया व उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 7 मेडल प्राप्त किए। प्रतियोगिता में नीमच की 5 बेटिया एकता दिवान, देविशा, योगिता धाकड़, स्नेहा धाकड़, खुशी अहीर व एक बालक दिव्य तंवर ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमे एकता दिवान ने 3 गोल्ड व 1 सिल्वर, देविशा ने 1 गोल्ड, 1 ब्रोंच, दिव्य तंवर ने 1 ब्रोंच मेडल जीता और नीमच का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों का नीमच आगमन पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। आम आदमी पार्टी, पर्यावरण मित्र मंडल संस्था द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। डोल-डमाकों के साथ रोडवेज बस स्टैंड पर स्वागत किया गया। 
इस अवसर पर नवीन अग्रवाल, किशोर बागड़ी, राकेश वर्मा, हरगोविंद दिवान, कल्ला दिवान, आम आदमी पार्टी व पर्यावरण मित्र संस्था के सभी पदाधिकारी व खिलाड़ियों के परिजन द्वारा फूलमाला से स्वागत किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE