BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2022, 7:06 pm
NEWS : शिथिलिन विद्यालय सहायकों ने किया कलेक्टोरेट पर हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन, शुक्रवार से अनिश्चितकालिन धरने की दी चेतावनी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिथिलिन विद्यालय सहायक संघ चित्तौडगढ के जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश सोनी बडीसादडी के नेतृत्व मे जिले के प्रभावित ग्राम पंचायत सहायकों ने जिला कलेक्टरेट पर हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन किया एवं जिला कलेक्टर और प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी केा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 
जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश सोनी ने बताया कि जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप कर प्रभावित ग्राम पंचायत सहायकों को  15-12-2022 तक शिथिलिनता देते हुए विद्यालय सहायक पद पर एडोप्ट करने के आदेश नही होने पर  16-12-2022 शुक्रवार से कलेक्टरेट पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी। 
ज्ञापन मे जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश सोनी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि विद्यालय सहायक पद पर एडोप्ट होने से वंचित चितौडगढ जिले के समस्त वंचित ग्राम पंचायत सहायको को शिथिलिनता प्रदान करते हुए शीघ्रता अतिशीघ्र प्रभाव से विद्यालय सहायक पद पर एडोप्ट कराने का निदेशालय बीकानेर को आदेश प्रदान करावें ताकि चितौडगढ जिले मे विद्यालय सहायक पद से प्रभावित 226 ग्राम पंचायत सहायकों को संविदा सेवा रूल्स 2022 में राहत मिल सके एवं ग्राम पंचायत सहायकों कीअधिकतम आयु सीमा अन्यून रख कर प्रभावित समस्त ग्रामपंचायत सहायको को विद्यालय सहायक पद पर एडोप्ट कर राहत प्रदान की जावें। 
जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रभावित ग्राम पंचायत सहायकों को विद्यालय सहायक पद पर शीघ्रता अतिशीघ्र एडोप्ट करने का आश्वासन दिया। 
ज्ञापन सौपने वालो मे सुधीर आमेटा, भूपेशचन्द्र आमेटा, मनोज दलाल, मनोज नागदा, कैलाश जोशी, उमा मण्डलिया, आशा डाड, अन्नु कंवर, सरला शर्मा, जसवन्तसिंह चौहान, प्रेमसिंह चौहान, अशोक कुमार शर्मा, बलदेवसिंह राणावत, उषा श्रीमाली, गणपतलाल जाट, चतुर्भुज जाट, देवेन्द्रसिंह राघव, रोशनलाल रेगर, मांगीलाल जायसवाल, ओमप्रकाश गोराणा, जीवनलाल जाट, राजकुमार माली, चम्पालाल जाट, विष्णुनाथ योगी, प्रभुलाल बैरवा, भैरूलाल बारेगामा, कालुसिंह, देवीलाल रेगर, मालुसिंह राजपुत, पंकज आचार्य, राजाराम जोशी आदि मौजुद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE