BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2022, 7:21 pm
NEWS : श्री श्याम चाकर परिवार सेवा समिति चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में निकलेगी विशाल निशान यात्रा, 14 को होगी भव्य भजन संध्या, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री खाटू नरेश के परम आशीर्वाद से श्री श्याम चाकर परिवार सेवा समिति चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में आगामी 13 दिसम्बर मंगलवार को मेवाड़ की पावन धरा-वीर भूमि चित्तौड़गढ़ में प्रथम बार ष्बाबा श्री श्याम जीष् के भव्य दरबार के साथ प्रथम बार निकलने वाली भव्य पैदल निशान यात्रा का शुभारम्भ उत्सव स्थल इंदिरा गांधी स्टेडियम से दोपहर 2 बजे हजारों श्याम भक्तों के साथ होगा।
समिति अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने बताया कि सभी श्याम भक्त गण बाबा का निशान लेकर पैदल नगर भ्रमण करेंगे साथ ही इस भव्य विशाल पैदल निशान यात्रा में महाराज मानवेन्द्र सिंह चौहान, ट्रस्टी श्री श्याम मंदिर कमेटी खाटू श्याम जी (पुजारी सेवक परिवार) का पावन सानिध्य रहेगा।

सचिव सुरेश बांगड़, उपाध्यक्ष मनोज मेनारिया ने बताया कि निशान यात्रा में लगभग 400 श्याम भक्त  महिला एवं पुरुष निशान लेकर चलेंगे जिसमें सभी पुरुष भक्तगण सफेद पोषाक एवं महिलाएं लाल चुन्दड़ धारण करके सम्मिलित होंगे साथ ही सभी भक्तगण मेवाड़ी साफा धारण करेंगे। कोषाध्यक्ष दीपक सोनी के अनुसार पावन श्री श्याम शोभायात्रा का विभिन्न सामाजिक सगठनों, व्यापार संघो, स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पर स्वागत द्वार लगाकर पुष्पवर्षा कर अभिनन्दन किया जायेगा। पैदल निशान यात्रा में दो दिव्य निशान विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। पैदल निशान यात्रा में निज मंदिर के पुजारी महाराज जी सम्पूर्ण नगर भ्रमण के दौरान खुली जीप में विराजमान होकर भक्तगणों को सानिध्य प्रदान करेंगे।

प्रवक्ता सूर्यप्रकाश गर्ग ने बताया कि सेवा समिति के संरक्षक ओमप्रकाश उपाध्याय, रूपलाल पुुंगलिया, जगदीश सोनी, उपाध्यक्ष जगदीश टेलर ने निशान यात्रा को लेकर तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश किए। भव्य श्री श्याम अरदास संकीर्तन 14 दिसम्बर सायं 7 बजे से इंदिरा गांधी स्टेडियम पर बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाकर बाबा श्याम जी के नाम से पावन ज्योत लगाकर गणेश वंदना कर प्रारम्भ किया जायेगा। संकीर्तन में विश्व विख्यात भजन प्रवाहक संजय मित्तल (कोलकाता), रेशमी शर्मा (समस्तीपुर बिहार), कुमार दीप (चित्तौड़गढ़) अपने सुमधुर पावन भजनो की स्वर लहरियों से बाबा श्याम को रिझायेंगे साथ ही दरबार सेवा जयपुर से ,साउण्ड सेवा अजमेर, संगीत सेवा जयपुर के माध्यम से होगी। मच सेवा आनन्द टेंट, एस.एस. इंटरटेनमेंट एण्ड फायर वर्क्स,विनायक साउण्ड एण्ड इवेन्ट द्वारा की जायेगी। 

श्री श्याम चाकर परिवार सेवा समिति चित्तौड़गढ़ ने सभी जिले के श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में महासंकीर्तन में अपनी हाजरी लगाकर बाबा श्याम की पावन ज्योत का दर्शन कर अपने जीवन को मंगलमय बनाये। व्यवस्था के दौरान संदीप सोनी, खुशाग्र अग्रवाल, ऋषि उपाध्याय, अंकित लड्ढा, रोहित अग्रवाल, राकेश मूंदड़ा,भूपेन्द्र पारीक, नेमीचन्द अग्रवाल, रोकश पोरवाल, राजेन्द्र सिंह चुण्डावत, राजेन्द्र चपलोत, भारत सोनी, भूपेन्द्र जैन, हरीश तनेजा, अभिषेक सोनी, राजू टेलर, रवि सुथार, कान्हा गुर्जर, भरत सोनी, रमेश सोनी, पवन छीपा, अमर बांँगड़, शिव सेन, देव टहलियानी, सुनिल उपाध्याय, राजेन्द्र सोनी, अमित मीणा, अंकितेश सोनी, चन्द्रशेखर, सेन, गोविन्द सिंह पंवार, हेमन्त गर्ग, समुद्र शर्मा सहित भक्तगण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE