मनासा। दिनांक 13 दिसम्बर मंगलवार को रात्रि 08 बजे करीब नीमच-मनासा रोड पर सावन कुंड के समीप रोड पर तेजगति से चलते हुए बाइक सवार युवक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया और ग़म्भीर घायल हो गया।
सूचना पर तत्काल मनासा थाना डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची और घायल युवक को मनासा के शासकीय चिकित्सालय में इलाज के लिए लाए। जहां पर डॉक्टरों ने तत्काल उपचार कर उक्त घायल किशोर पिता नारायण पंवार उम्र 25 वर्ष निवासी उमाहेड़ा को नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया।
डॉक्टर साजिद अंसारी ने बताया कि घटना में उक्त युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। फिलहाल उक्त युवक का तत्काल उपचार कर नीमच जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है जहां पर युवक का इलाज जारी है।