शाजापुर। जिला अस्पताल में गुटखा-पाउच के साथ बीड़ी-सिगरेट या अन्य मादक पदार्थ ले जाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है, जगह-जगह धूम्रपान एवं गुटखा पाउच प्रतिबंध के होल्डिंग भी लगे हुए हैं। स्वच्छता और सेहत की दिशा में अस्पताल प्रबंधन का बड़ा कदम बताया जा रहा है।
लेकिन शाजापुर जिला अस्पताल में पदस्थ गार्ड ही जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर बैठकर गुटखा पाउच खाते हुए दिखाई नजर आ रहे है। बता दें कि जिन सुरक्षा गार्डों को अन्य मरीजों एवं अटेंडरों को धूम्रपान गुटखा पाउच जिला अस्पताल में ले जाने से रोकना चाहिए वो गार्ड खुद ही जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर बैठकर आने मत जाने वालों के बेखौफ गुटखा पाउच खाते हुए दिखाई देते हैं।
जब जिला अस्पताल में पदस्थ गार्डों ही नियमों का पालन नहीं कर रहा है तो फिर आम जनता से क्या उम्मीद किए जा सकते हैं। यदि कोई अस्पताल के अंदर गुटखा-पाउच खाते या बीड़ी-सिगरेट पीते नजर आता है तो उस पर 200 रुपए जुर्माना लगाया जाता है।