BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2022, 5:32 pm
BIG NEWS : राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक पर सवार हुआ मंदसौर का गोपाल, जैसे ही पहुंचा नेशनल हाईवे पर तो हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही दौड़ी थाना पुलिस, पढ़े खबर 

Share On:-

बांसवाड़ा। क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाइवे पर आमने-सामने हुई बाइक भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। युवक शहर से 12 किमी दूर ऋण वसूली कर लौट रहा था। पुलिया के समीप सामने से आती बाइक ने उसे चपेट में ले लिया। युवक एक सहायता समूह (एनजीओ) में नौकरी करता था। बीते लंबे समय से बांसवाड़ा में रह रहा था। मूलतः युवक मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले का रहने वाला था। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। मामला सदर थाने का है।

जांच अधिकारी एसआई अंसार अहमद ने बताया लोहारी श्रीपंथ थाना अफजलपुर (मंदसौर) हाल बांसवाड़ा निवासी गोपाल गुर्जर (24) पुत्र शांतिलाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गोपाल, आशीर्वाद माइक्रो सहायता समूह में नौकरी करता था, जो बीती शाम सेनावासा के समीप गांवों से ऋण दी गई राशि की किश्त वसूलकर लौट रहा था। तभी निंबाहेड़ा दाहोद हाइवे पर तेजपुर पुलिया के समीप सामने से आते बाइक सवार ने उसे चपेट में ले लिया। गोपाल के पीछे उसी एनजीओ का दूसरा कर्मचारी कृष्णकांत चल रहा था, जिसने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के बीच उसे उदयपुर रैफर किया गया, जहां उदयपुर पहुंचने से पहले गनोड़ा के समीप उसकी मौत हो गई। परिजनों के आने के बाद आज शव का पोस्टमार्टम हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE