BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2022, 6:07 pm
KHABAR : प्रेरणा जैविक खेती स्वास्थ केंद्र टकरावद में, जैविक खाद बीज बारे में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मल्हारगढ़। स्वास्थ्य संस्था टकरावद को प्रदेश का नंबर वन प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बनाने की परिकल्पना में जैविक सब्जियों की खेती के लिए क्षेत्र की जनता को प्रेरणा देने के उद्देश्य से एक नया नवाचार संस्था कर्मचारी राम धनगर फार्मसिस्ट द्वारा  किया गया। 

आज स्वास्थ संस्था के परिसर मे जैविक खेती का एक माडल तैयार किया गया जिससे संस्था में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इस माडल के साथ प्रेरणा दी जाएगी। क्यूंकि इस क्षेत्र में सभी खेती किसानी लोग है फिर भी वो सब्जियों की खेती नही करते उनको इस माडल के तहत ये बताया जाएगा की आप अपने घर पर दैनिक उपयोगी सब्जियां लगाए और उनको जैविक खाद बीज से तैयार करे और खुद उत्पादन करके सब्जियां खाएं और आप संतुलित आहार ले जिससे की आप को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलेगें और आप बीमार नही होगें। इसी परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से आज टकरावद संस्था के कर्मचारी राम धनगर द्वारा अपने घर से सब्जियों के बीज लाकर संस्था परिसर में जैविक सब्जियां की खेती की तैयारी की गई। इस माडल से निश्चित ही क्षेत्र की जनता को प्रेरणा मिलेगी। 

इस कार्य में सहयोग हेतु सुरेंद्र पाटीदार, कुलदीप गहलोद और जाहिद खान उपस्थित थे। माडल प्रभारी राम धनगर ने बताया कि हम आने वाले समय में जैव विविधा, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए माडल तैयार करने वाले है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE