BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2022, 6:19 pm
KHABAR : बेहतर भविष्य के लिए ऊर्जा संरक्षण बेहद आवश्यक है- प्राचार्य, राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली,लिया ऊर्जा संरक्षण व नशा मुक्ति का संकल्प, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नवांकुर संस्था चाईल्ड रिलिफ मिशन फाउंडेशन द्वारा मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में सेक्टर क्रमांक 4 के आवंटित ग्राम बमोरा में दिनांक 14 दिसंबर बुधवार को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय ऊर्जा साक्षरता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। 

सभी छात्र-छात्राओं ने रैली के दौरान नारो व हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ ग्रामवासियों को ऊर्जा संरक्षण व नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। सभी छात्र छात्राओं ने ग्रामीणजनों को इस रैली के माध्यम से संदेश दिया कि ऊर्जा बचाओ, प्रकृति को स्वच्छ बनाओ एवं राष्ट्रहित में बिजली बचाएं और वैकल्पिक ऊर्जा संयंत्र लगाएं और ज्यादा से ज्यादा इंधन बचाएं ताकि प्रदूषण भी कम हो। 

इस अवसर पर संस्था सदस्य नवनीत अरोंदेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में हर साल 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है। यह दिवस 1991 से मनाया जा रहा है। यह दिन ऊर्जा के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है क्योंकि यह हरित और उज्जवल भविष्य का सबसे अच्छा तरीका है। 
नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उन्हें सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अनूप चौधरी, संस्था प्रधान किशोर पाटीदार, शिक्षक घनश्याम शुक्ला, शिक्षिका सीमा तिवारी, सुमित्रा निमाडीया, निर्मला माली, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के उपाध्यक्ष मन्नालाल पाटीदार, सदस्य जगदीश पाटीदार एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था सदस्य तन्मय अग्रवाल ने दी। 

  
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE