BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2022, 2:06 pm
BIG NEWS : एमपी में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरटेक करने के चक्कर में दो बसों की हुई आमने सामने भिड़ंत, दुर्घटना होते ही मची चीख पुकार, सूचना मिलते ही दौड़ी एम्बुलेंस, 01 मौत 08 गंभीर घायल, पढ़े खबर  

Share On:-

इंदौर। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। दो बसों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत में एक यात्री की मौत हो गई। हादसे में 40 यात्रियों के घायल होने की खबर है। इनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा सिमरोल के बाई ग्राम में हुआ।

प्रत्यक्षदर्शी सुरेश जायसवाल ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह 10 बजे की है। आर्या ट्रैवल्स की बस खंडवा से इंदौर जा रही थी। यादव ट्रैवल्स की बस इंदौर से खंडवा की ओर जा रही थी। बाई ग्राम के पास मोड़ पर आर्या ट्रैवल्स की बस ने एक वाहन को ओवरटेक किया और दोनों बसों की आमने-सामने तेज भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद घायलों की रोने और चीखने की आवाज सुनाई दे रही थी। बच्चे भी रोड पर रो रहे थे। आर्या बस के ड्राइवर के दोनों पैर बस के अंदर फंस गए थे। क्रेन की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला। 4 एम्बुलेंस से घायलों को इंदौर भेजा गया है।

बाई ग्राम की सरपंच के पति लवलेश मीणा ने बताया कि जैसे ही बस दुर्घटना की सूचना मिली, घायलों को बसों से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों को निकालते समय एक मृतक को भी निकाला। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों बसों के आगे के हिस्से बुरी तरह पिचक गए। घायलों को महू और इंदौर के अस्पताल भेजा गया है।

बस यात्री झारखंड निवासी सुनील कुमार शुक्ला का कहना है कि हम खंडवा से इंदौर आ रहे थे। यहां से उज्जैन जाना था। सामने से भी बस आ रही थी। ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर हो गई। मेरे साथी योगेंद्र पासवान घायल हुए हैं। हम कंस्ट्रक्शन का काम करने उज्जैन जा रहे थे। घायल 12 यात्रियों को इंदौर एमवाय अस्पताल लाया गया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE