BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2022, 11:22 am
BIG NEWS : काली अँधेरी रात और शहर का बंधन बैंक, जब आरक्षक पहुंचा बिल्डिंग के पास तो माजरा देख रह गया दंग, फिर मौके पर मच गई चीख-पुकार, सूचना मिलते ही दौड़े अधिकारी, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर      

Share On:-

शामगढ़। गुरुवार शुक्रवार की दरमियान रात 2 बजे नगर के ढा़बला गुर्जर रोड़ स्थित राजपुत पैलेस में आग लगने की घटना सामने आई है। यहाँ दो मंजिला भवन के प्रथम तल के हाल में बंधन बैंक का संचालन होता है। आगजनी से बैंक के फर्नीचर, कम्प्यूटर व फाईले आगजनी के हवाले हो गए। लाकर में रखी नगद राशि सुरक्षित बच गई है। 

राजपुत पेलेस में आरक्षक नितेश तिवारी, रामकरण गुर्जर व हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह किराए से रहते है। इनके अलावा एलएनटी कम्पनी कर्मचारी व बंधन बैंक मैनेजर गोपाल सिंह चंद्रावत स्टाफजन सहीत लगभग 15 लोग इसी भवन की दुसरी मंजिल पर निवास करते है। रात 2 बजे जब नितेश का घर आना हुआ तो यहाँ बैंक से धुआँ निकलते देख नितेश तिवारी ने नीम चौक पर रात्रिकालीन गश्त कर रहे आरक्षक साथी रामकरण गुर्जर को फोन पर सुचित कर स्टाफ बुलाया और इस दौरान दो मंजिला भवन में सो रहे लोगो को चिल्लाकर उठा दिया अन्यथा नगर में रात के सन्नाटे में बडी़ घटना हो सकती थी।

रामकरण ने फायर ब्रिगेड को सुचना दी व तुरंत फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर पानी छिड़काव कर आग बुझाई। इस दौरान 20 मिनट नगर में विद्युत प्रदायगी बंद रही। थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति भी मौके पर पहुंचे व आग लगने की घटना पर तफ्तीश की। अमूमन शार्ट सर्कीट से आग लगने का घटनाक्रम हो सकता है। 

बता दें की बैंक में फायर अलार्म नही है और कर्मचारी भी उपरी मंजिल पर निवासरत है। कर्मचारी इतनी गहरी नींद में थे की भवन मालिक दुलेसिंह चौहान के भाई नारायणसिंह व अन्य अपने गांव दसौरीया से शामगढ़ पहुंच गए तब तक भी कर्मचारी नींद से उठकर बाहर ही आ रहे थे। भवन के बरामदे में 6-7 बाईक पडी़ थी। आनन फानन में सभी बाहर निकाली गई। अभी कल गुरुवार को ही इसी भवन में स्थित एक फायनेंस कम्पनी के आफिस का शुभारम्भ हुआ है। वहाँ तक कोई क्षति नही पहुंच पाई। गनीमत रही की पुलिसकर्मी की सजगता से बडी़ घटना नही हो पाई है। नुकसान होने से बच गया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE