BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2022, 11:00 am
REPORT : स्वर्गीय राधेश्याम मुजावदिया की स्मृति में जरूरत मंद परिवार के बच्चों को स्वेटर वितरित, सदकार्य करने वाले यश की काया से हमेशा जीवित रहते हैं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आदर्श बाल शिक्षण समिति मल्हारगढ़ द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक सदस्य राधेश्याम मुजावदिया का स्वर्गवास होने पर विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं स्वर्गीय राधेश्याम मुजादिया के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्वर्गीय राधेश्याम मुजावदिया के सुपुत्र अभिषेक मुजावदिया और उनकी पुत्री मोनिका सेठिया के द्वारा विद्यालय के जरूरत मंद परिवार के भैया बहिनों को स्वेटर वितरित किए गए। 
साथ ही उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि भविष्य में जो भी सहायता उनके द्वारा हो सकेगी। वह विद्यालय को प्रदान करते रहेंगे। इसी क्रम में विद्यालय संचालन समिति के कोषाध्यक्ष बगदीराम गुप्ता के द्वारा विद्यालय कक्षा पंचम में अध्ययनरत भैया कुलदीप मंडवारिया के पिताजी के स्वर्ग वास होने के बाद भैया की शिक्षण शुल्क जमा करने जिम्मेदारी ली।
संचालन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश बटवाल ने राधेश्यम मुजावदिया के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्कार्य करने वाले यश की काया से हमेशा जीवित रहते हैं। विद्यालय की नीव में राधेश्याम का पसीना एवं भवन की एक-एक ईंट पर उनका नाम लिखा हुआ महसूस होता है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष दिनेश प्रजापति कोषाध्यक्ष बगदीराम गुप्ता सह व्यवस्थापक अंतिम तंवर प्राचार्य कैलाश जायसवाल प्रधानाचार्य राजपाल सिसोदिया एवं विद्यालय के  भैया बहिन एवं आचार्य परिवार  उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य राजपाल सिंह सिसौदिया द्वारा किया गया एवं आभार प्राचार्य कैलाश जायसवाल द्वारा किया गया। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE