मनोहर थाना। क्षेत्र से किसान गर्जना रैली दिल्ली में भाग लेने के लिए लंबे समय से गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर लोगों को पीले चावल दे रहे थे। साथ ही लोगों से दिल्ली में होने वाली इस गर्जना रैली में जाने का आग्रह भी कर रहे थे। सभी किसान संघ के कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन के बलबूते तहसील मंत्री नेमीचंद लोधा के नेतृत्व में किसानों की लागत के आधार पर लाभकारी मिले , सभी प्रकार के कृषि आदान पर जीएसटी समाप्त हो, किसान सम्मान निधि में पर्याप्त बढ़ोतरी की जाए इन मांगों को लेकर कामखेड़ा बालाजी पर बस की पूजा अर्चना कर तहसील के मंत्री सह हरिमोहन मीणा ने सभी कार्यकर्ताओं को साफा व माला पहनाकर रवाना किया।
जिला राज्य के प्रमुख राजेंद्र वर्मा, तहसील सह मंत्री हरिमोहन मीणा, तहसील उपाध्यक्ष पप्पू लाल तंवर, रामविलास, राजकुमार विनोद, श्रीलाल , मांगीलाल भील सहित कुल 5 दर्जन कार्यकर्ता हुए रवाना।