BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2022, 10:55 am
KHABAR : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवानिया महाराज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का संस्था स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज।  राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवानिया महाराज का संस्था स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का समापन गोद ग्राम आकली में संपन्न हुआ। 
कार्यक्रम अधिकारी बच्छराज जाट ने बताया कि समापन समारोह की अध्यक्षता अर्जुन माली मंडल अध्यक्ष भाजपा सरवानिया मोरवन, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हरीश चंद्र सिंह पवार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरवानिया मोरवन, एवं विशेष आमंत्रित सदस्य प्रद्युमन सिंह पंवार सचिव ग्राम पंचायत आकली, चन्दर सिंह सरपंच ग्राम पंचायत आकली, मदन लाल भट्ट मंडल मंत्री, युवराज सिंह पंवार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर मंत्री, किशन लाल मालवीय, नंदकिशोर नागदा संकुल प्राचार्य, पुष्कर पाटीदार, देवी सिंह गौड़, निर्मला सेन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण व सरस्वती वंदना से हुई। अतिथियों के स्वागत सत्कार के बाद कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अर्जुन माली द्वारा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका व अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने की बात कही गई। विशिष्ट अतिथि हरीश चंद्र पवार द्वारा भी राष्ट्र विकास में युवा शक्ति के योगदान के बारे में बताते हुए अपने अनुभव साझा किए गए। चंद्र सिंह सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत में स्वयंसेवकों द्वारा किए गए श्रमदान जैसे विद्यालय के प्रवेश द्वार का समतलीकरण करना एवं बगीचे में गाजर घास हटाना, पौधों के लिए पानी की व्यवस्था, हनुमान मंदिर में स्वछता आदि की सराहना की गयी। 
संकुल प्राचार्य एन के नागदा द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना व इसके अतिरिक्त एनसीसी, स्काउट गाइड, नेहरू युवा केंद्र,जैसे संगठनों से जुड़कर देश सेवा करने पर विस्तार पूर्वक बताया गया। स्वयंसेवक युवराज सिंह द्वारा सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में किए गए कार्यों से अतिथियों को अवगत कराते हुए बताया कि हम 50 स्वयंसेवकों द्वारा पाँच -पाँच व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग करने की बात कही गई। अंत में देवी सिंह गौड द्वारा आभार प्रकट किया गया तथा मंच संचालन देवी सिंह देवड़ा द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE