मनासा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जालीनेर में करंट लगने से एक 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनो से मिली जानकारी के अनुसार गोविंद पिता हरिओम पंचारिया उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम जालीनेर आज सुबह 9 बजे खेत पर मोटर चलाने गया था, इसी दौरान उसका खेत में खुल्ले में पड़े तारों पर पांव रखा गया। इससे उसे करंट लगा और मौके पर ही मौत हो गई। आस पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोगों को जैसे ही इस बात का पता चला तो वे तत्काल घटना स्थल पहुुंचे और युवक को मनासा के शासकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शव का पीएम कर परिजनों को सौंपा है।