चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा कुमारी प्रताप नगर सेवा केंद्र के तत्वाधान में माउंट आबू से पधारे राजयोगी भ्राता गोविंद भाई ने कहा की सदैव खुश रहने के लिए अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक बनाएं और यही सोचे कि जो हो रहा है वह कल्याणकारी है। उन्होंने कहा कि तनाव को पूरी तरह खत्म करना संभव है और असंभव होगा जब हम तनाव प्रबंधन के द्वारा तनाव को कम करेंगे। उन्होंने तनाव को खत्म करने का सबसे बढ़िया इलाज राजयोग मेरी टेशन को बताते हुए कहा कि इससे आत्मा को पूरी तरह आराम मिलता है मन शांत रहता है सदा खुश रहता है व्यर्थ और नकारात्मक विचारों से मुक्त रहता है। इसलिए तनाव से बचने के लिए हर परिस्थिति में खुश रहना सीखें और मेडिटेशन के माध्यम से अपनी आंतरिक शक्ति को बढ़ाएं।
उन्होंने बताया कि हमारा मन चार चीजों से मिलकर बना है विचार भावनाएं दृष्टिकोण और स्मृति अर्थात यादें मानव शरीर के बीच गहरा संबंध है। इसलिए मन के विचारों के साथ साथ जीवन की विभिन्न परिस्थितियों घटनाओं व्यक्ति और वस्तुओं के प्रति हमारा दृष्टिकोण तथा पुरानी यादें हमारे स्वास्थ्य को शीघ्र प्रभावित करती हैं और हमारे मन पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। मन को खुश रखने के लिए हमें मन में छिपी शक्तियों को जोकि शांति प्रेम खुशी है वह बार-बार स्मृति में लाएं और अपने मन को सकारात्मकता से पॉजिटिव विचारों से भरपूर करें। सदा सबके प्रति सुखद विचार शांति के विचार करें जिससे हमारा मन मस्तिष्क स्वस्थ रहता है शांत रहता है और जितना हम शांत रहते हैं उतना ही हमारे आसपास के वातावरण में पॉजिटिव एनर्जी फैलती है।
राजयोग मेडिटेशन के द्वारा हम अपने आसपास का आभामंडल पावरफुल सकारात्मक बना सकते हैं । माउंट आबू से पधारे बीके गणेश भाई बीके गोपाल भाई और गोविंद भाई उपस्थित थे। सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी ने सभी भाइयों का स्वागत किया। सभी बी के भाई बहनों ने माउंट आबू से पधारे राजयोगी तपस्वी भाइयों का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद देते हुए कहा कि हम अपने जीवन को सदा खुश रखेंगे और सबको खुशियां ही देंगे।