BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2022, 6:00 pm
KHABAR : पर्यावरण प्रेमियों ने हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में रोपित पौधों मेंडाला देसी खाद, धीरे-धीरे वृक्षों का रूप ले रहे हैं पौधे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पोधे हैं तो जीवन है इस मूल वाक्य के उद्देश के परिपालन में आज पर्यावरण प्रेमियों ने हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में रोपित पौधों के ट्रीगार्ड के अंदर गायत्री मंदिर के सौजन्य से प्राप्त देसी खाद को डालकर पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया।
पर्यावरण प्रेमी नवीन कुमार अग्रवाल ने जानकारी में बताया कि हमने 2 वर्ष पूर्व गायत्री परिवार के सौजन्य से प्राप्त ट्री गार्ड में सेंकड़ों पौधों का रोपण किया था जो आज धीरे-धीरे वृक्षों का रूप लेते जा रहे हैं। 2 वर्ष पूर्व जो पौधे रोपे गए थे उन्हें नित्य प्रतिदिन स्वच्छता अभियान चलाकर ट्री गार्डों के चारों ओर नींदाई गुड़ाई कर साफ सफाई की जाती है। साथ ही यहां पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ट्री गार्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है, जिन्हें समय-समय पर हमारे साथी नई जाली लगाकर उन्हें सुधारते हैं। यह पर्यावरण प्रेमियों का ही श्रमदान का प्रतिफल है कि आज नीमच शहर के सबसे बड़े खेल मैदान में 250 पौधे वृक्षों का आकार लेते जा रहे हैं और जो छोटे रह गए हैं उनमें हम देसी खाद डालकर उन्हें बड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं।
अग्रवाल ने कहा कि आज प्रातः 7 से 9 बजे तक समस्त ट्री गार्डों में देशी खाद डालकर 2 घंटे श्रमदान किया। इस अवसर पर नवीन कुमार अग्रवाल, सीताराम शर्मा, पंडित साहू, रूपा भाई सिंधी एवं प्रकाश बनौधा, हंसराज प्लास ने श्रमदान कर अपनी सहभागिता पर्यावरण के प्रति दर्ज करवाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE