BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2022, 7:01 pm
NEWS : श्री सम्मेद शिखर जी पवित्रता बनाये रखने जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस, नवकार मंत्र के उदघोष के साथ राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। झारखण्ड राज्य सरकार की अनुशंषा पर गिरीडिह जिले में स्थित पारसनाथ पर्वतराज को बिना जैन समाज की सहमति के वन्य जीव अभ्यारण, पर्यावरण पर्यटन के लिए घोषित इको सेंसिटीव जोन के अन्तर्गत जोनल मास्टर प्लान, पर्यटन, धार्मिक सूची से बाहर निकाले जाने की मांग को लेकर श्री महावीर जैन मंडल चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने सोमवार दोपहर 2 बजे गोरा बादल स्टेडियम चित्तौड़गढ़ से मौन जुलूस निकाला। जिला कलेक्टर को नवकार मंत्र के उदघोष के साथ राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे।
 स्टेडियम से गोल प्याऊ नेहरू बाजार, होकर मोहन जरूर कलेक्टर पहुंचा । चित्तौड़गढ़ के सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मंडल  द्वारा   माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,केंद्रीय वन एवम जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव,झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति ईरानी के नाम जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल को मंडल अध्यक्ष डॉ आई एम सेठिया,महासचिव रणजीत सिंह नाहर,संरक्षक मंडल के अशोक कुमार मेहता,अशोक नाहर ललित सेठिया, अजीत ढीलीवाल,ओमप्रकाश अजमेरा, चंद्र सिंह कोठारी,कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ,बड़ी सादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महिला मंडल अध्यक्षा ज्योति चंडालिया,महावीर नवयुवक मंडल अध्यक्ष लोकेश डांगी,महावीर युवा मंच अध्यक्ष आदित्य नागोरी,मंडल उपाध्यक्ष पारसमल पटवारी ,राजेंद्र पाटनी ,अशोक भंडारी, कोषाध्यक्ष संपत डांगी सचिव मुकेश चिपड,विपिन नाहर, राजकुमार बज, दिलीप पोखरना सांस्कृतिक सचिव रमेश अजमेरा,प्रचार प्रसार सचिव सुधीर जैन सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।
ज्ञापन में बताया कि जैन धर्म के 20 तीर्थंकरों की और अनंत संतों की मोक्ष स्थाली श्री सम्मेद शिखरजी को जैन धर्म का सबसे पवित्र तीर्थ क्षेत्र माना जाता है। जिसकी पवित्रता को नष्ट करने के लिए झारखंड सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय वन मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक 2795 इ दिनांक 2.6.19 को अबिलंब रद्द किया जाए।                                             
 तीर्थ क्षेत्रों को मांस मदिरा की बिक्री से मुक्त रखा जाए व पर्वतराज की वंदना को जाने वाले मार्ग का अतिक्रमण अति शीघ्र हटाया जाए वहां पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा की जाए। 
ज्ञापन देने से पूर्व नगर के गोरा बादल स्टेडियम से सकल जैन  समाज ने गोल प्याऊ,नेहरू बाहर ,सुभाष चौक,रोडवेज बस स्टैंड  कलेक्ट्री चौराहे होते हुए  जिला कलेक्टर कार्यालय तक मौन जुलूस निकाल कर झारखण्ड सरकार की अनुसंशा पर विरोध व्यक्त किया।
मौन जुलूस में महिलाएं जैन समाज की परंपरागत केसरिया साड़ियों में पंक्तिबद्ध होकर सम्मेद शिखर जी तीर्थ की संरक्षा और सुरक्षा के समर्थन में विभिन्न पोस्टर और तख्तियां हाथ में लेकर चल रही थी और जैन समाज की पताकाएं लहरा रही थी वहीं पुरुष श्वेत वस्त्रों में बैनर और जैन ध्वज फहराते हुए सम्मेद शिखर जी तीर्थ की पवित्रता और सुरक्षा के समर्थन में तख्तियां उठा कर चल रहे थे। 
मौन जुलूस का एक सिरा गोल प्याऊ तो दूसरा सिरा गंभीरी नदी पुलिया तक था । जुलूस के समापन पर श्री महावीर जैन मंडल अध्यक्ष डॉक्टर आई एम सेठिया ने ज्ञापन का वाचन किया। 
मौन जुलूस और ज्ञापन के पश्चात सकल जैन समाज के उपस्थित जनसमूह ने नवकार मंत्र का जाप कर कलेक्ट्री परिसर को धर्ममय बना दिया। मंडल महासचिव रणजीत सिंह नाहर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE