BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2022, 6:08 pm
REPORT : नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कचरूलाल गुर्जर ने कहा- स्वच्छता अभियान की मुख्य कड़ी है सफाई मित्र, रतनगढ़ में हुआ सफाई मित्रों का प्रशिक्षण, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। सफाई मित्र स्वच्छता अभियान की मुख्य कड़ी है। आपके परिश्रम और मेहनत से ही हम रतनगढ़ को स्वच्छता में नंबर 01 बना सकते है। रतनगढ़ स्वच्छ सुंदर नगर बने इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। 

यह बात रतनगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कचरूलाल गुर्जर ने कही। वह नगर परिषद में आयोजित सफाई मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।अध्यक्ष गुर्जर ने कहा संसाधन की कोई कमी नही आने दी जाएगी। कल नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ओर सभी पार्षद भोपाल प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर आए हैं। भोपाल में कैबिनेट मंत्री एवं जावद के लोकप्रिय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा से हम सभी ने भेंट की। उन्होंने प्रमाण पत्र भी दिया। 

साथ ही बताया नगर परिषद को नए स्वच्छता वाहन की स्वीकृति मिल गई है। जल्द 4 से 5 वाहन रतनगढ़ पहुचेंगे। यही हम सभी के लिए महत्वपूर्ण सौगात है। इस अवसर पर सफाई मित्रों ने अपनी परेशानियों को परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि के सामने रखा। इस पर उन्होंने सभी कर्मचारियों को ड्रेस, आईडी कार्ड सहित अन्य आवश्यक उपकरण देने के की बात कही। नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शिवनंदन छिपा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और सफाई मित्रों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर परिषद की सहयोगी संस्था माधव सेवा समिति के कोडीनेटर सुनील सोलंकी ने  स्वच्छता सर्वेक्षण की जानकारी दी। 

उन्होंने कहा सफाई मित्र को सफाई करने के साथ ही अपने स्वास्थ्य की भी रक्षा करना अनिवार्य ही। इसके लिए सभी सफाई मित्र ड्रेस कोड अनिवार्य रूप से उपयोग करे।  मास्क लगाए। दस्ताने होना अनिवार्य है। वर्तमान में मलासुर अभियान चल रहा है हम घर घर जाकर इसकी जानकारी दे रहे और लोगों को जागरूक कर रहे। स्वच्छता को लेकर आप सभी के सहयोग से हम नगर में नक्कड़ नाटक एवं अन्य गतिविधियां भी करेंगे।  रतनगढ़ को पॉलीथिन मुक्त करना है इसके लिए भी हमे अभियान चलाना है। रतनगढ़ हमारा अपना नगर है इसे हमें नंबर वन बनाना है इसके लिए हम हर सम्भव प्रयास करेंगे। स्वच्छता प्रभारी राजेश पटवा ने नगर परिषद में कार्य रत सफाई मित्रों की जानकारी दी। राजेन्द्र धाकड़ ने अंत मे आभार माना। इस अवसर पर भरत सेन, दिनेश छपरीबन्द सहित नप अधिकारी कर्मचारी एवं सफाई मित्र उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE