BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2022, 6:40 pm
BIG REPORT : दीदी मां साध्वी ऋतंभरा के आगमन से एक बार फिर धन्य होगी नीमच की पावन धरती, श्रीराम कथा की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। परम पूज्य साध्वी ऋतंभरा दीदी मां के सान्निध्य में हो रही राम कथा के आयोजन की तैयारियों को लेकर अग्रवाल ग्रुप नीमच, वात्सल्य समिति एवं व्यापारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में अग्रोहा भवन नीमच पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें परम पूज्य साध्वी सत्यप्रिया दीदी मार्गदर्शक के तौर पर उपस्थित रही। उन्होंने कहा कि संत चलते-फिरते तीर्थ स्थल होते हैं। पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतंभरा की कथनी और करनी एक समान है। दीदी मां के आगमन से नीमच की धरती धन्य होने जा रही है। नीमच के लोगों में यह पात्रता है। दीदी मां द्वारा की जाने वाली राम कथा का आयोजन बहुत भव्य एवं गरिमामय होना चाहिए। 
बैठक को प्रहलाद गर्ग, संतोष चोपड़ा एवं मनोहर सिंह लोढ़ा ने भी संबोधित किया। संतोष चौपड़ा ने आह्वान किया कि राम कथा के आयोजन को सफलतम बनाने के लिए सभी भक्तजन तन मन धन से अपने कार्य को अंजाम दें। 9 से 15 जनवरी को दशहरा मैदान में आयोजित होने वाली रामकथा को लेकर 11 समिति बनाई गई है। जिसमें मार्गदर्शक मंडल, परामर्शदाता समिति, संयोजक समिति, संचालक मंडल, केंद्रीय महिला मंडल, मंच समिति, पांडाल समिति, प्रशासनिक समिति, आवास एवं भोजन समिति, स्वच्छता समिति, सजावट समिति आदि विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। 9 जनवरी को स्वर्णा धर्मशाला से 700 कलश के साथ भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रहलाद गर्ग, वासुदेव गर्ग, स्वाति चोपड़ा, मनोहर लोढ़ा, सुनील शर्मा, अजय सिंह, सुरेश सिंहल, अनिल गोयल, आयोजन समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन ममता गर्ग ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE