BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2022, 1:18 pm
KHABAR : सकल जैन समाज उतरा सड़क पर, मौन रैली निकाल दिया ज्ञापन, सरकार जैन आस्था के केंद्र सम्मेद शिखरजी को बनाना चाहती है पर्यटन स्थल, विरोध में समाज, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। शहर की सकल जैन समाज ने आज अपना कारोबार बंद रखकर सामाजिक आस्था का केंद्र बिंदु जैन तिर्थ सम्मेद शिखर जी को केंद्र सरकार और झारखंड सरकार द्वारा पर्यटन स्थल बनाने का गजट नोटीफिकेशन किया है जो सामाजिक स्थल पर अनाधिकृत हस्तक्षेप है। इस के विरोध मे समाज ने श्री केशरिया नाथ जैन मंदिर सदर बाजार से एक मौन रैली निकाली जो शहर के प्रमुख मार्ग नीमच सिंगोली रोड़ से होकर नगर परिषद कार्यालय पहुंची, जंहा पर एक ज्ञापन भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश गुप्ता को सौंपा गया। 

सकल जैन समाज के द्वारा बताया गया कि जैन आस्था और श्रृध्दा का केंद्र शाश्वत तीर्थ क्षेत्र सम्मेदशिखर को झारखंड सरकार एवं केंद्र सरकार ने पर्यटन स्थल घोषित करने का प्रस्ताव पास कर दिया है। परिणामस्वरूप हमारी पुण्य भूमि पर मांस-मदिरापान की दुकानें खुलकर अनैतिक और अवांछित गतिविधियों को फैलाएगी और इस तीर्थ क्षेत्र को मौज-मस्ती का अड्डा बना देगी। जिसका संम्पूर्ण जैन समाज विरोध करता है। 

सरकार के इस निंदनीय कृत्य के विरोध में अखिल भारतीय सकल जैन समाज इकाई जैन श्री संघ सरवानिया महाराज द्वारा आज बुधवार को नगर सरवानिया मे अपना कारोबार बंद शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या मे समाज के पुरुषों महिलाओं और युवाओं ने मोन रैली मे भागीदारी की। 

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ प्रकाशचंद्र नपावलिया, सुरजमल डुंगरवाल, राजमल नपावलिया, पारसमल बाफना, पारसमल डुंगरवाल, राजेंद्र मदन सोनी, अभयकुमार जैन, अनिल नपावलिया, कन्हैयालाल मेहर, सुशील नपावलिया, अनीष बंब, अर्जुन बाफना, समरथमल डुंगरवाल, लक्ष्मीलाल जैन, राजेंद्र नपावलिया, अनिल डुंगरवाल, पवन जैन, दिलीप सोनी, पिंकेश जैन, गगन जैन, अजीत जैन, अनील सोनी, प्रकाश सुशील मारु,गजेंद्र सोनी, दिनेश वीरवाल, पारस डुंगरवाल, राजु डुंगरवाल, दिलीप जैन, राजेश बाफना, अजीत जतन जैन, महेंद्र जैन, बहादुरमल जैन, सुरेश जैन, संजय बंब, अजय कांठेड़, सुरेश बाफना, सुशील नपावलिया सहित शहर के शिवमराज पुरोहित, गोविंद पाल, भूपेश देवड़ा, मधुयमन प्रतापसिंह जादोन, पुलिस चौकी प्रभारी आई के तिवारी, मनीष गोस्वामी, पंकज पाटीदार सहित नगर परिषद कर्मचारी उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन जैन श्री संघ अध्यक्ष राजमल नपावलिया ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE