BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2022, 6:15 pm
KHABAR : जैन समाज ने अपने प्रतिष्ठान रखे बंद, रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन, सम्मेद शिखर को तीर्थ ही रखने की मांग का राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। सकल जैन समाज ने आज समाज के पवित्र तीर्थ सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने के झारखंड सरकार के निर्णय का विरोध करते हुए अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे तथा नारेबाजी करते हुए नगर मे रैली निकाली। जैन समाज के लोगो ने बापू बाजार से अपनी रैली प्रारम्भ की जो कि नगर के प्रमुख मार्गो चंद्र शेखर आजाद मार्ग, शीतला माता मार्ग, चौधरी मोहल्ला, अहिंसा पथ होते हुए विवेकानंद बाजार, पुराना बस स्टैंड, तिलस्वा चौराहा होते हुए बड़ी संख्या में एकत्रित होकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार राजेश सोनी को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व जैन युवा मंडल झांतला के युवा साथियो ने नगर में मोटरसाइकिल रैली भी निकाली।
 
जैन समाज ने नगर में रैली निकालते हुए जमकर नारेबाजी की जिसमें वे सम्मेद शिखर हमारा है, हमें जान से प्यारा है, झारखंड सरकार होश में आओ, सम्मेद शिखर बचाओं के नारे लगाए। 
सकल जैन समाज की ओर से समाज के पदाधिकारियों ने तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। मुख्य रूप से सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित न करने और सम्मेद शिखर परीक्षेत्र जिसमें 20 तीर्थंकर और अनेक तीर्थांकरों की मोक्ष स्थली को पूर्णता जैन धर्म की धार्मिक आस्था के अनुसार सम्मेद शिखर क्षेत्र को तीर्थ स्थल के रूप में ही रखने की मांग की है। 

ये रहे मौजूद- आज की रैली मे सिंगोली नगर सहित आसपास क्षैत्र झांतला, कदवासा, थड़ौद, धनगांव, बोराव, धांगमऊ, कास्यां सहित अनेक स्थानो के श्रावक श्राविकाओ सहित बालक बालिकाओ ने भाग लिया। ज्ञापन का वाचन प्रदीप जैन ने किया सकल जैन समाज के पदाधिकारीयो ने तहसीलदार राजेश सोनी को ज्ञापन देते हुए समाज जनो की आवाज उचित स्थान तक पहुंचाने की बात कही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE