चितौडगढ़। श्री महावीर जैन मण्डल, चितौड़गढ़ के अध्यक्ष डॉ. आई.एम. सेठिया एवं महासचिव रणजीत सिंह नाहर शाश्वत जैन तीर्थ सम्मेद शिखर जी के संरक्षण को लेकर देशव्यापी आन्दोलन के तहत् सकल जैन व्यवसायियों द्वारा चितौड़गढ़ बन्द के आह्वान को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
महासचिव रणजीत सिंह नाहर ने बताया कि विगत 19 दिसम्बर, सोमवार को प्रभावी मौन जूलूस के साथ जिला प्रशासन को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया था एवं आज शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर नवकार महामंत्र जाप के साथ बन्द के आह्वान को सकल जैन समाज ने मजबूती प्रदान की।
केशव माधव सभागार में नवकार मंत्र का जाप-
श्री महावीर जैन मण्डल के कोषाध्यक्ष सम्पत लाल डांगी के अनुसार मण्डल के आह्वान पर न्यू क्लॉथ मार्केट, राणा सांगा बाजार के जैन व्यवसायियों ने मण्डल अध्यक्ष डॉ. आई.एम. सेठिया, पूर्व अध्यक्ष रतनलाल भडकत्या, महासचिव रणजीत सिंह नाहर व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पारसमल पटवारी के आतिथ्य में सदस्य हस्तीमल चण्डालिया, सुरेश मेहता, पवन पटवारी, राजकुमार बज, विजय मालू, कमलेश सिंघवी, किरण डांगी, ऋषभ डांगी, अनिल पटवारी, प्रकाश पटवारी, रमेश पोखरना, रतनलाल पोखरना, रतनलाल बोहरा, दिनेश मेहता, राकेश सिंघवी, राजेन्द्र नाहटा, पीन्टू मोदी, देवेन्द्र मोदी, उतमचन्द जैन, धर्मेश भडकत्या, राजीव भडकत्या, नरेश मेहता, राजेन्द्र भडकत्या आदि के सानिध्य में सामूहिक महामंत्र नवकार मंत्र का जाप केशव माधव सभागार में किया गया एवं शाश्वत जैन तीर्थ सम्मेद शिखर की पवित्रता के लिए संकल्प लिया। बालाजी मार्केट सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर भी नवकार मंत्र महाजाप किया गया।