चित्तौड़गढ़। भारतीय खान ब्यूरो, अजमेर क्षेत्र के तत्वावधान में 33 वे खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण सप्ताह 2022-23 का आयोजन जेके सीमेंट, निम्बाहेड़ा की सभी खदानों का सामूहिक कार्यक्रम, मालियाखेड़ा खदान के प्रांगण में इकाई प्रमुख आरबीएम त्रिपाठी एवं खदान प्रमुख मनीष तोषनीवाल के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मालियाखेड़ा खदान के वरिष्ठ महाप्रबंधक डीके धाकड़ एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने निरीक्षण दल के संयोजक भुवन जैन एवं सदस्य केके शर्मा, संजय कुमार एवं जेके यूनियन के पदाधिकारी कल्याण सिंह, सत्यनारायण मेनरिया, दिनेश राव एवं कमलेश शर्मा को उपर्णा एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों के जनप्रतिनिधि चैनाराम अहीर, रतन लाल, बोपराज टांक, माधु जाट एवं गोपाल जाट ने भाग लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रबंधक राजेश जोशी ने समस्तजनों को पर्यावरण शपथ दिलाई। खान प्रमुख मनीष तोषनीवाल ने स्वागत उद्बोधन करते हुए सभी अतिथियों को पर्यावरण सुरक्षा एवं खनिज संरक्षण पर जेके सीमेन्ट, खान प्रबंधन द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में अवगत कराया। इकाई प्रमुख आरबीएम त्रिपाठी ने कार्यक्रम में शामिल सभी जन प्रतिनिधियों से अपील की है कि सभी अपने-अपने गांवों में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। इस अवसर पर निरीक्षण दल के संयोजक भुवन जैन ने कहा पर्यावरण सुरक्षा के साथ-साथ योजनाबद्ध तरीके से खनिजों का दोहन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करे।
सांस्कृतिक आयोजन में पायरी स्कूल से विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, अर्जुन सिंह ने कविता, चरलिया स्कूल से मानस और प्रवीण ने देशभक्ति गीत एवं खदान के कर्मचारियों ने सुरक्षा कविता, नाट्यकला एवं गीत के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी। वर्ष पर्यंत श्रेष्ठ उत्पादन देने वाले खदान के कर्मचारियों को निरीक्षण दल के संयोजक एवं खान प्रमुख के द्वारा परितोषिक दिया गया। कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियो को यूनियन पदाधिकारी के द्वारा परितोषिक दिया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सहायक प्रबंधक आशीष डाभी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ महाप्रबंधक डीके धाकड़ द्वारा समस्त जन को धन्यवाद ज्ञापित किया।