BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2022, 7:00 pm
NEWS : जिला स्तरीय डिस्ट्रिक्ट फ्लोरोसिस मिटिगेशन कोआर्डिनेशन कमेटी (डीएफएमसीसी) की त्रिमासिक बैठक संपन्न, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला स्तरीय डिस्ट्रिक्ट फ्लोरोसिस मिटिगेशन कोआर्डिनेशन कमेटी (डीएफएमसीसी) की त्रिमासिक बैठक अति जिला कलक्टर गीतेश मालवीय की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पीएचईडी, शिक्षा, कृषि,जल विकास एवं मृदा संरक्षण,महिला एवं बाल विकास आदि विभागो के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। एडीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाबद्ध तरीके से जिले को फ्लोरोसिस मुक्त बनाने हेतु कार्य करने के दिशा-निर्देश प्रदान किये।
            
 बैठक में सीएमएचओ डॉ रामकेश गुर्जर द्वारा फ्लोरोसिस रोग के निदान हेतु रणनीति बनाकर प्रत्येक विभाग की जिम्मेदारी एवं कार्य पर चर्चा की गई। इसमें पीएचईडी विभाग द्वारा प्रभावित बस्तियों में फ्लोराइड मुक्त सुरक्षित पेयजल आपूर्ति एवं डीफ्लोरीडेशन इकाईयों की नियमित निगरानी रखना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा फ्लोरोसिस के मरीजों की पहचान कर रिपोर्ट करना एवं प्रभावित क्षेत्र में दर्द निवारक चिकित्सा के साथ मेडिकल और सर्जिकल चिकित्सा प्रबन्धन करना, शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में नियमित सर्वे, फ्लोरोसिस के संदिग्ध मामलों की पहचान करना एवं मिड-डे मील योजना के अनुसार पोषण पूरकता पर जोर देना, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी स्तर पर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को पोषण,केल्सियम,विटामिन आदि पोषक तत्वों को भोजन में शामिल करने पर ध्यान देना तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा प्रभावित बस्तियों में मनरेगा एवं अन्य सम्बन्धित योजनाओं के तहत वर्षा जल पुनर्भरण संरचना को प्राथमिकता देना शामिल हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE