BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2022, 7:23 pm
NEWS : बड़ी सादड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों ने दिया कलेक्टर के नाम ज्ञापन, उठाई बांसी रेंज को बड़ीसादड़ी में ही यथावत रखने की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बड़ी सादड़ी क्षेत्र की बानसी रेंज को बड़ी सादड़ी में ही यथावत रखने की मांग को लेकर बड़ी सादड़ी क्षेत्र के निवासियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम एक ज्ञापन सौंपा। 
अतिरिक्त जिला कलेक्टर गीतेश मालवीय को सौंपे ज्ञापन में भाजपा जिला अध्यक्ष एवं बड़ी सादड़ी के पूर्व विधायक गौतम दक, भाजपा जिला मंत्री सत्यनारायण मेनारिया, राधेश्याम कुमावत जनाक्रोश यात्रा जिला सहसंयोजक, राजेंद्र चौबीसा संघर्ष समिति अध्यक्ष, खेमराज रावत पंचायत समिति सदस्य, मोरधनिश शर्मा सहकारी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता नारायण लाल रावत, सामाजिक कार्यकर्ता गौरी शंकर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
ज्ञापन में मांग की गई कि कार्यालय उपवन संरक्षक प्रतापगढ़ (राज.) के आदेश कमांक एफ. ( )/ कार्मिक / उदस 2022-23 / 7399 / 08.12.2022 को निरस्त कर वन विभाग रेन्ज को बानसी यथावत रखा जाए।
सभी ने एकस्वर में कहा कि स्थानीय क्षेत्र में वन संरक्षण एवं वन्य जीव संरक्षण की उचित भोगोलिक एवं प्राकृतिक स्थिति की अनुकूलता को मद्देनजर विधान सभा बडीसादडी के बानसी गांव में आज से लगभग 200 वर्षाे पूर्व रियायत काल में मेवाड रियायत द्वारा वन नाके की स्थापना की गई थी जिसे आजादी के बाद से बानसी रेन्ज़ के नाम से जाना जाता रहा है।यह कि उक्त रेन्ज सीतामाता वन्यजीव अभ्यारण्य के केन्द्र में होकर आधारभूत सुविधाओं यथा कार्यालय के भवन डाक बंगला परिवहन के साधनों की पंहुच , इत्यादी की दृष्टि से वर्तमान मे साधन सम्पन्न होकर वन एवं वन्य जीवों के सरक्षण की प्रत्येक दृष्टि से अनुकूल होने के कारण वन्य जीव तस्करों एवं लकडी तस्करों पर नियंत्रण के कारण ही वर्तमान में बानसी के आसपास तीस वर्ग किमी क्षेत्र में सघन वन औषधीय पेड पौधे एवं विभिन्न प्रकार के जंगली जीवन जन्तु सुरक्षित है ।इस रेन्ज से बडीसादडी विधानसभा के ग्राम बानसी बडवल अमीरामा 4 केवलपुरा मुझवा बोहेडा पायरी आदि पंचायतों के लगभग एक लाख लोग प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जुड़े हुए है ।  वर्तमान में कार्यालय उप वन संरक्षक महोदय प्रतापगढ़ ने एक आदेश जारी कर जिसके आदेश क्रमांक एफ ( ) / कार्मिक / उवस / 2022- 23/7399/08.12.2002 है से लसाड़िया जिला उदयपुर, नवीन रेन्ज का गठन करते हुये क्षेत्रीय वन अधिकारी बानसी को 200 वर्ष पुरानी इस बानसी रेन्ज के समस्त दस्तावेज रेकॉर्ड स्टोर से सम्बन्धित सामान आदि को नवीन गठित लसाडीया रेन्ज में स्थानान्तरित किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये हैं, जो कि अप्रत्यक्ष रूप से बानसी रेन्ज को बन्द किये जाने का आदेश है जो कि अप्रासंगिक व अव्यवारिक होकर निरस्त किये जाने योग्य है।
ज्ञापन में कहा गया कि यदि उक्त आदेश को निरस्त नहीं किया जाता है तो बडीसादडी विधानसभा क्षेत्र की उपरवर्णित समस्त ग्राम पंचायतों के क्षेत्रवासीयों द्वारा उग्रआन्दोलन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE