BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 21, 2022, 7:45 pm
KHABAR : 2 घंटे नियमित श्रमदान में जुटे हुए हैं पर्यावरण मित्र, 1 ट्राली से अधिक प्रतिदिन एकत्रित कर रहे गंदा कचरा, शहर को स्वच्छ रखने की दे रहे प्रेरणा, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। विगत 8 वर्षों से निरन्तर अभियान चला कर शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदुषण मुक्त बनाने हेतु संकल्पित पर्यावरण मित्र सर्दी हो या भीषण गर्मी हो या बारीश स़ंकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के ऐसे कर्मठ सेवा भावी पर्यावरण मित्र जो नि:स्वार्थ भाव से मन में एक ही स़ंकल्प लेकर शहर से गांव तक चहुं ओर हरियाली की चादर बिछा रहे है। 

शहर से गांव तक स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाना के उद्देश्य से नियमित 2 घंटे श्रमदान कर शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदुषण मुक्त बनाने में जुटे हुए संस्था सरक्षक नवीन अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव डॉ राकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश मोरे, द्वारा विगत एक माह से शहर के बाग़ बगीचे, ग्रीन बेल्ट, सड़क किनारे आदि स्थानों से गाजर घास कटिंली झाड़ियों की साफ सफाई करना प्लास्टिक, पॉलीथिन थेलियों, फटे पुराने कपड़े, जुते चप्पल, खाली शराब की बोतलें, गंदा कचरा आदि एकत्रित कर शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में जुटे हुए हैं। संस्था सदस्यों द्वारा अब तक 40 ट्राली से अधिक गाजर घास, कटिंली झाड़ियों गंदा कचरा आदि एकत्रित कर शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने हेतु प्रतिदिन 2 घंटे श्रमदान कार्य में जुटे हुए हैं। 

इसी कड़ी में बुधवार दिनांक 21 दिसंबर को गांधी नगर स्थित ग्रीन बेल्ट पार्ट एक स्मृति वन में प्रातः 7 से 9 बजे तक 2 घंटे श्रमदान कर 1 ट्राली से अधिक गंदा कचरा एकत्रित किया गया। 

संस्था सरक्षक नवीन अग्रवाल ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है इसी उद्देश्य को लेकर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के सभी सदस्य गण शहर से गांव तक चहुं ओर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के सेवा कार्य में नि स्वार्थ भाव से श्रमदान कर आमजन एवं शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दे रहे, संस्था सदस्यों की प्ररेणा से आमजनों में स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता आई है। आमजन एवं शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण शुद्ध वायु ऑक्सीजन प्राप्त हो इस हेतु संस्था सदस्य एक संकल्प के साथ नि:स्वार्थ भाव से सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। 
उक्त जानकारी संस्था उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा द्वारा दी गई।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE