भवानीमंडी। राजगढ़ बांध कस्बे की वजह से गांव कोचरियाखेड़ी को दूसरी जगह बसाया गया है। गांव बसाने से पहले जल विभाग वालों ने ग्रामीणों को रोजगार देने का और गाँव मे सार्वजनिक सुविधा देने का वादा किया था। मगर गांव को दूसरी जगह बसें हुए 5 वर्ष हो गए है। लेकिन ग्रामीणों की ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है ना जल विभाग वाले और ना पंचायत वाले।
5 वर्षो से सभी गाँव वाले बिना रोजगार और असुविधाओं के बिच अपना जीवन व्यापन कर रहे है। गाँव मे अभी तक शमशान नहीं है ना किसी के पास रोजगार और ना पानी की व्यवस्था का रास्ता बनाया है और अभी तक नाली भी नहीं बनाई गई, जिसकी वज़ह से घरो के सामने कीचड रहता है। गाँव मे नरेगा का काम भी नहीं आया है। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत जाते है तो वंहा बोला जाता है कि ना तो आपके गाँव मे कोई काम है और ना वहां जगह है। जल विभाग के द्वारा बसाया गया गाँव है तो आप लोग वहीं जाओ ऐसा पंचायत से जवाब मिलता है। गाँव वालों के लिए मंदिर भी नहीं बनाया गया और ना कोई सुनवाई हुई है। हम सभी का जीवन अनाथो जैसा हो गया है। हम सभी लोग अपना दुख किसी को नहीं बता सकते है। क्यों की हमारी सुनने वाला कोई नहीं है। इसलिए लिखित ज्ञापन द्वारा हमारी सुने सरकार व उचित कार्यवाही कर पुरे गाँव को न्याय दिलाये।