BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2022, 8:13 pm
BIG NEWS : जावरा से चलकर नीमच पहुंची भव्य पैदल पालकी यात्रा, खाटू श्याम मित्र मंडल रेवली देवली ने किया भव्य स्वागत, जयकारों से गूंजा क्षेत्र, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। श्री खाटू श्याम मंदिर जावरा से खाटू धाम राजस्थान तक 18 दिसंबर को भव्य दूसरी पैदल पालकी यात्रा प्रस्थान हुई थी। जो बुधवार रात नीमच पहुची। जहां रात्रि विश्राम के बाद यात्रा गुरुवार सुबह खाटू श्याम के लिए रवाना हुई। जिनका नीमच में स्वागत किया गया। खाटूश्याम मित्र मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भव्य पैदल पालकी यात्रा में बाबा खाटू श्याम जी व सांवलिया सेठ जी का दरबार एवं सूरजगढ़ निशान के साथ 13 श्याम प्रेमी पदयात्रा में शामिल हैं। यह पैदल पालकी यात्रा जावरा से प्रारम्भ होकर पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर,श्री खाटू श्याम मंदिर मंदसौर,श्री खाटू श्याम मंदिर नीमच,श्री सांवलिया सेठ मंडफिया चित्तौड़,भीलवाड़ा,नसीराबाद,किशनढ़, श्री खाटू श्याम मंदिर रींगस होते हुए 9 जनवरी 2023 को यात्रा खाटू धाम पहुंचेगी। जहा बाबा श्याम को ध्वजा अर्पण की जाएगी,यह यात्रा श्री खाटू श्याम मंदिर मंदसौर के प्रधान गुरुदेव आशीष शर्मा एवं खाटू श्याम मंदिर जावरा के गुरुदेव कमलेश शास्त्री के मार्गदर्शन में आयोजित की गई है। श्री खाटूश्याम धाम राजस्थान की ओर जाने वाले खाटू श्याम मित्र मंडल जावरा परिवार ैदल पालकी यात्रियों का श्री श्याम परिवार रेवली देवली के द्वारा भव्य स्वागत किया। इसके बाद पदयात्रियों को आगे के लिए रवाना किया गया। सभी पदयात्रियों का श्याम बाबा का पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया। सभी श्याम भक्तों ने बाबा श्याम के मधुर भजनों को गाया श्री खाटू श्याम मंदिर राजस्थान तक करीब 550 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था 18 दिसंबर रविवार को जावरा से रवाना हुआ। यह जत्था खाटू पहुंच बाबा श्याम को निशान अर्पित करेगा।नीमच में सभी पदयात्रियों को भोजन कराया गया। आरती के साथ सभी पदयात्रियों को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान श्री श्याम परिवार के सदस्य श्याम प्रेमी किशोर नागदा, दीपक नागदा, रामबाबू नागदा, सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर नागदा,मोतीलाल नागदा, ओम प्रकाश नागदा, महेश नागदा, भगत राम नागदा, राजमल साहू, हिम्मत दमामि शोकीन रावल, राकेश नागदा, दीपक नागदा,प्रकाश कहार, रितिक नागदा और आदि सदस्य मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE