BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2022, 9:37 am
KHABAR : संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था स्वच्छता अभियान सतत जारी, गाँधी नगर स्थित स्मृति वन में श्रमदान कर एकत्रित किया एक ट्रॉली कचरा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रकृति ने हमें जीवन जीने के लिए बहुत कुछ दिया, लेकिन स्वार्थ एवं विकास की अंधाधुंध में चहुं ओर मानव जाति ने जल, जंगल और जमीन को नष्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शनैः शनैः धरती से असंख्य प्रजातियां चाहें वह जीव जन्तुओ की हो चाहे पेड़ पोधो की हो विलुप्त होती जा रही है। 

संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के संरक्षक नवीन अग्रवाल ने बताया कि प्रकृति ने हमें जीवन जीने के लिए इस धरा पर सब कुछ दिया है। हमने बिना सोचे समझे अपने स्वार्थ की खातिर पर्यावरण को क्षति पहुंचा कर एक शुद्ध वातावरण को दूषित कर खतरनाक बिमारियों से पीड़ित होना स्वीकार किया। जो हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत ही खतरनाक साबित होगा। एक स्वच्छ-स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में हम सभी को मिलकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर राष्ट्र को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदुषण मुक्त बनाना, हम सभी का कर्तव्य है उसे निभाना अति आवश्यक है। 

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि इस धरा पर हमसे बेहतर वें पक्षु पक्षी है जो पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए स्वच्छ स्वस्थ वातावरण को दूषित न करते हुए प्रकृति को संवारने में जुटे हुए हैं। स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण प्राणी जगत के लिए अति आवश्यक है, किंतु स्वार्थ की खातिर चहुं ओर हरियाली नष्ट हो रही है। भारी भरकम हरे भरे लहलहाते वृक्षों को काटकर प्रकृति को छलनी कर दिया गया है। चहुं ओर हरियाली नष्ट होने एवं प्रदुषित वातावरण से सर्दी, गर्मी, बारीश के मौसम बिगड़ते जा रहे हैं, यदि समय रहते हमें पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाला समय प्राणी जगत के लिए जीवन जीने लायक नहीं होगा। हम सभी का दायित्व है कि राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका निभाते हुए हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वायु ऑक्सीजन प्राप्त हो, इस हेतु अधिक से अधिक पौधे रोपित कर पेड़ बनाने के सेवा कार्य में सहयोग करें। 

बागड़ी ने आगे बताया कि इसी उद्देश्य को लेकर संस्था के सेवा भावी सदस्य विगत 8 वर्षों से निरन्तर अभियान चला कर शहर से गांव तक पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधरोपण कर अब तक 50 हजार से अधिक पौधे रोपित कर पेड़ बनाने का काम किया है। रोपित पौधे एवं वृक्षों की सुरक्षा हेतु नियमित 2 घंटे श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। 

संस्था के कर्मठ श्रमदानी संस्था संरक्षक नवीन अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव डॉ राकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश मोरे, उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा, दुलीचंद कनेरिया द्वारा निरन्तर अभियान चला कर नि:स्वार्थ भाव से समयदान श्रमदान कर सहभागिता निभाई जा रही है। नियमित अभियान के तहत गुरुवार दिनांक 22 दिसंबर को गांधी नगर स्थित ग्रीन बेल्ट पार्ट स्मृति वन में प्रातः 7 से 9 बजे 2 घंटे श्रमदान कर पॉलीथिन थेलियों, प्लास्टिक डिस्पोजल, गन्दे फटे पुराने कपड़े आदि एक ट्राली से अधिक गंदा कचरा एकत्रित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE