BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2022, 4:49 pm
KHABAR : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की स्वाभिमान यात्रा का नीमच आगमन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर   

Share On:-

नीमच। आज राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में स्वाभिमान यात्रा के रूप में विशाल वाहन रैली ग्वालटोली चौराहा स्थित महाराणा प्रताप सर्कल से निकाली गई। यह भव्य विशाल वाहन रैली डाक बंगला, मेस्सी फर्गुसन शोरूम चौराहा, टैगोर मार्ग, भारत माता चौराहा, होते हुए रोटरी डायमंड क्लब पर संपन्न हुई। इस विशाल वाहन रैली में हजारों की संख्या में करणी सैनिक शामिल हुए। 

करणी सेना के अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर एवं रैली में शामिल करणी सैनिकों का जगह जगह पुष्प वर्षा कर एवं फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। जीवन सिंह ने रेली मार्ग पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा, स्वर्गीय खुमान सिंह शिवाजी की स्टेच्यू, एवं भारत माता छवि पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

बताते चलें कि स्वाभिमान यात्रा पूरे मध्यप्रदेश में भ्रमण कर 8 जनवरी को भोपाल में होने वाले जन आंदोलन के लिए आज नीमच पहुंची। अब यह यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचेगी, यहां पर करणी सैनिक गांव गांव जाकर लोगों को आठ जनवरी को भोपाल में होने वाले आंदोलन में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण देंगे। 

जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि जन आंदोलन सर्व समाज का आंदोलन है। जिसमें हमारी मांग होगी कि आर्थिक आधार पर आरक्षण मिले, एट्रोसिटी एक्ट में परिवर्तन हो, स्वामीनाथन कमेटी के आधार पर फसलों के भाव तय किए जाए। बढ़ते हुए खाद बीज के भाव पर नियंत्रण किया जाए। शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में प्रगति के लिए सरकार काम करे। गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए। रैली का आयोजन दीवान सिंह की के द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE