BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2022, 8:46 am
Horoscope Today :मिथुन राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी, पढ़े आज का राशिफल वॉइस ऑफ एमपी के साथ

Share On:-

ज्योतिष शास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

 

 

मेष-
आज का दिन आपके लिए रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करने के लिए रहेगा। आपका कोई मकान दुकान भवन आदि से संबंधित मामला ही लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको काफी हद तक निजात मिलेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। आप कोई भी निर्णय सोच विचार कर लें, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। आप किसी अनजान  व्यक्ति की बातों में आकर धन का निवेश ना करें, नहीं तो आपका धन फंस सकता ह

 

 

वृष-
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी विचार कर सकते हैं, जिसमें आपका अच्छा खासा धन व्यय होगा। जीवन साथी आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आपको कोई जिम्मेदारी दी गई थी तो उसे समय रहते पूरा करें। आपको अपनी किसी गलती के लिए पछतावा होगा।  कुछ खर्चे में आप कटौती करने पर सोच विचार कर सकते हैं। अपने बजट पर पूरा ध्यान दें अन्यथा समस्या हो सकती है। 


 

 

मिथुन-
आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा, जो लोग राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें  कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। घर परिवार में किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन हो सकता है। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहना होगा, नहीं की तो उनके कुछ शत्रु उनकी चुगली लगा सकते हैं। आपको किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी और आप उनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम नहीं कर सकते हैं। माताजी को यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो आज उनकी पीड़ा बढ़ सकती है।

 

 

कर्क-
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, उनके रिश्तो में पहले से सुधार आएगा और मधुरता बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को अपने कामों को समय रहते पूरा करना होगा और आपको अधिकारियों की बात सुननी व समझनी होगी। आप व्यस्त रहने के कारण इधर-उधर के कामों पर ध्यान नहीं लगाएंगे, जिससे आपके कुछ काम लटक सकते हैं। आपको संतान से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आप अपने लेन-देन में सावधानी बरते।


 

 

सिंह-
आज का दिन आपके लिए आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार लेकर आएगा। यदि आप अपने पारिवारिक रिश्तों  को लेकर कुछ उलझन में चल रहे हैं, तो आपको उसमें सावधानी बरतनी होगी। कार्य क्षेत्र में भी आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे। आपकी किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आज जीत हो सकती है, लेकिन आप अपने कुछ कामों को गुप्त रखें, नहीं तो वह लोगों के सामने उजागर हो सकते हैं। माता-पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे और बिजनेस कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

 

 


कन्या-
आज के दिन आप की धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ने से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे और जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं, उन्हें आज किसी भी प्रकार के फ्रॉड से बचना होगा। आपको आज किसी काम को पूरा होने का डर सताता रहेगा, जिसके लिए आपको अपने मित्रों से बातचीत भी करनी होगी। किसी सरकारी योजना में आप सोच विचार कर धन लगाए, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


 

 

तुला-
आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको नौकरी में ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान को जाना पड़ सकता है, जिसे लेकर आप थोड़ा निराश हो सकते हैं। अपने मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।  बिजनेस में आप अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखें, तभी आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। घर परिवार में  चल रही अनबन को बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा व दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय ले तो बेहतर रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विभाग के प्रस्ताव आ सकते हैं।

 

 

वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बातचीत को सुनने में कुछ समय व्यतीत करेंगे और उनके लिए कोई जरूरत का सामान भी लेकर आ सकते हैं, जिससे वह प्रसन्न रहेंगे। संतान को और किसी अच्छी नौकरी या बिजनेस करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और जीवनसाथी को आप ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने लाभ कराने लेकर जा सकते हैं। आप अपने कुछ जरूरी कामों में कोताही बिल्कुल ना बरते, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आध्यात्मिक कार्यों के प्रति भी आपका धन काफी बढ़ा हुआ रहेगा।


 

 

धनु-
आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति देने वाला रहेगा। कुछ जरूरी मुद्दों को सभी के सामने उजागर ना करें, नहीं तो इसका आपके ऊपर गलत असर पड़ सकता है। जीवन साथी से आज आप यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रहे हैं, तो  उसे बातचीत के जरिए समाप्त होगा। आपके मन में कुछ कामों को लेकर उलझन बनी रहेगी और किसी निवेश संबंधी योजना में निवेश करने से पहले उसके नियमों पर पूरा ध्यान दे, नहीं तो आप कहीं गलत दस्तखत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कुछ दिक्कतें आ रही थी, उनसे आपको निजात मिलेगी।


 

 

मकर-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ आर्थिक गतिविधियों पर पूरा ध्यान लगाएंगे। भाई बहनों से आप के संबंध मधुर रहेंगे, जिससे आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी भी आसानी से कर पाएंगे। आपको  कार्यक्षेत्र में किसी काम के गलत होने की आशंका हो सकती है, तो उसे पूरा ध्यान देकर करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगो की आज कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो उनके लिए लाभदायक रहेगी। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

 

 


कुंभ-
आज का दिन आपके लिए करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है।  आपको कुछ नए लोगों से मिलने बात करने का मौका मिलेगा, जो आपके बिजनेस में आपके बहुत काम आएंगे। वरिष्ठ सदस्यों से यदि आपकी कुछ अनबन चल रही थी, तो उसे आप माफी मांग कर सुलझाने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोग अपने पार्टनर पर ज्यादा भरोसा ना करें और  किसी को बातो में आकर धन का निवेश ना करे। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे युवाओं को  कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप  संतान से  कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।

 

 


मीन-
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है।  आप अपने दोस्तों के साथ कार्य क्षेत्र में भी मौज मस्ती के मूड में ही नजर आएंगे। आपको आज परिवार में छोटे बच्चों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखना होगा। आप किसी अफवाह पर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी धन के लेनदेन पर सावधानी बरतें और अपनी आंख व कान खुले रखें। अपने खर्चों पर लगाम लगाएं। आपको किसी नए निवेश की योजना भी परिवार के सदस्यों से पूछ कर ही करनी होंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE