नीमच । स्वर्गीय कंचन देवी प्रेमसुख गोयल एवं स्वर्गीय रोशन बाई मदनलाल चौपड़ा की पुण्य स्मृति में वात्सल्य सैवा समिति, अग्रवाल ग्रुप व व्यापारी संघ के तत्वावधान में दशहरा मैदान नीमच में 9 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। अमृतमयी भव्य राम कथा परमपूज्या दीदी मां साध्वी ऋतुम्भरा जी के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक रसपान कराया जाएगा।
सात दिवसीय श्रीराम कथा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भक्त जनों को आमंत्रित करने हेतु राम भक्त संतोष चौपड़ा, अनील गोयल, सत्यनारायण (सत्तु) गोयल ने व्यापक रूप से प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। आज उसी श्रृंखला में गांव धनेरिया कलां से प्रचार का शुभारंभ किया और घर-घर जाकर कथा के आमंत्रण पत्र वितरण कर कथा सुनने का अनुरोध किया। तत्पश्चात वहां से गांव दूदरसी, खेड़ा दारू व ठिकाना दारू में भी घर घर जाकर व्यक्तिश: मिलकर निमंत्रण पत्र देकर रामकथा में आने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण धाकड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिपक नागदा, उत्तर मंडल के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार, रौशन वर्मा सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।