नीमच । मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) की जिला इकाई नीमच द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कल दिनांक 25 दिसंबर को किया जा रहा हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजाक्स जिला नीमच द्वारा आगामी 25 दिसंबर 2022 को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजाक्स के प्रांताध्यक्ष जे एन कंसोटिया (आईएएस)अतिरिक्त मुख्य सचिव मप्र शासन, विशेष अतिथि अजाक्स के प्रांतीय महासचिव एसएल सूर्यवंशी एवं अजाक्स में प्रांतीय महासचिव जीएल गुवाटिया, अजाक्स के प्रांतीय महासचिव गौतम पाटिल, कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि रमेशचंद्र चंगेसिया प्रांतीय सचिव अजाक्स, महेश विरोलिया प्रांतीय सचिव अजाक्स, निर्मला पाटिल प्रांतीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अजाक्स, एएल दलोदिया संभागीय अध्यक्ष अजाक्स, कार्यक्रम की अध्यक्षता आरपी मेघवाल जिला अध्यक्ष अजाक्स नीमच करेगें।
कार्यक्रम में नीमच जिले में निवासरत अजा/अजजा के 2020-21 एवं 2021-22 में कक्षा 10 वीं, 12 वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, देश या प्रदेश स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल, खेलकूद में प्रतिनिधित्व करने वाले एवं नवनियुक्त/सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा 2022 में निर्वाचन में निर्वाचित प्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम 25 दिसंबर रविवार को टाउन हॉल, दशहरा मैदान नीमच पर प्रातः 09 बजे पंजीयन एवं स्वल्पाहार स शुरू होगा। जिसमें उद्योग एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रातः 10.30 से 11.30 बजे तह होगा। उसके बाद केरियर मार्गदर्शन का कार्यक्रम 11.30 से 12.30 तक चलेगा। इसके पश्चात अतिथि उद्बोधन एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम 12.30 से होगा। कार्यक्रम के पश्चात सभी का स्नेहभोज भी होगा।