दूदरसी। गांव खेड़ा दारू निवासी भंवरलाल धाकड़ की धर्मपत्नी अंणशी बाई धाकड़ का आज शनिवार 24 दिसंबर को 12 बजे लगभग निधन हो गया, जिनका अंतिम संस्कार आज खेड़ा दारू में 4 बजे किया जाएगा।
आप राधेश्याम व चंपालाल की माताजी लक्ष्मीनारायण जगदीश व रामचंद्र की भाभीजी अरुण मदनलाल दिनेश ओमप्रकाश की दादीजी थी। आप हंसमुख मिलनसार व धार्मिक प्रवृत्ति की महिमा थी आपके निधन का समाचार जैसे ही गांव में लगा शोक की लहर फैल गई। 80 वर्षीय अंणशी बाई सभी के साथ समान व्यवहार करती थी और हमेशा दीन दुखियों की सेवा करने में तत्पर रहती थी आपके निधन से परिवार में जो क्षति हुई है वह अपूरणीय है। उपरोक्त जानकारी पत्रकार बाल मुकुंद नागर ने दी।